खेल

IND vs NZ: अंडर-19 वर्ल्ड कप में सरफराज खान के भाई ने मचाया कोहराम, ठोका दूसरा शतक

U19 World Cup 2024, Msheer Khan: साउथ अफ्रीका में इन दिनों अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. भारतीय अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस टूर्नामेंट में सरफराज खाने के छोटे भाई मुशीर खान छा गए हैं. मंगलवार 30 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सुपर 6 मैच में मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 126 गेंदों में 3 छक्के और 13 चौके की मदद से 131 रनों की पारी खेली. वह इस पारी के बाद टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

मुशीर खान ने ठोका दूसरा शतक

मुशीर खान ने 109 गेंदों में एक छक्के और 10 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया. इसके बाद मुशीर खान ने अपना गियर बदला और अगले 17 गेंदों में 2 छक्के और तीन चौके की मदद से 31 रन और जोड़े. 48वें ओवर में वह आउट हुए. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने अब तक 2 शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं. अर्शिन कुलकर्णी का विकेट गिरने के बाद मुशीर खान बल्लेबाजी करने के लिए आए. इसके बाद उन्होंने ओपनर आदर्श सिंह (52) के साथ 77 रनों की साझेदारी की. आदर्श सिंह का विकेट गिरने के बाद कप्तान उदय सहारण बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए.

उदय-मुशीर के बीच 87 रनों की साझेदारी

कप्तान उदय सहारन और मुशीर खान के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रनों की शानदार साझेदारी हुई. उदय सहारन 34 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. उस समय भारत का स्कोर 36.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन था. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अरवेल्ली अवनीश ने मुशीर खान के साथ 27 रन की साझेदारी की. वह 17 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद मुशीर खान और सचिन धस के बीच छठे विकेट के लिए 18 रन की पार्टनर्शिप हुई.

सुपर-6 में न्यूजीलैंड और नेपाल से भारती की भिड़ंत

न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श सिंह (52), मुशीर खान (131) और कप्तान उदय सहारन के 34 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 296 रनों का टारगेट दिया है. भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव के साथ उतरी. टूर्नामेंट में सुपर 6 स्टेज का यह पहला मुकाबला है. इस स्टेज में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें से सभी टीमें 2-2 मैच खेलेगी. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के अलावा नेपाल के साथ अपना अगला मैच खेलेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर रविंद्र जडेजा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

35 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago