देश

Rahul Gandhi: 10 जनपथ शिफ्ट किया जा रहा राहुल गांधी का सामान, ऑफिस के लिए भी ठिकाने की तलाश जारी

Rahul Gandhi House Shifting: लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद जहां राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना बायो बदल लिया था वहीं अब वह अपना आशियाना भी बदलने जा रहे हैं. राहुल गांधी को सांसद के रूप में मिले बंगले को लोकसभा हाउसिंग पैनल ने खाली करने का नोटिस जारी किया था. मिली जानकारी के मुताबिक उनका नया आशियाना दस जनपथ (10 Janpath) होगा. यह कांग्रेस नेता और राहुल की मां सोनिया गांधी का घर है.

एक महीने के अंदर बंगला खाली करने का मिला था नोटिस

2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी को दिल्ली के 12 तुगलक लेन में सरकारी बंगला आवंटित किया गया था. वहीं 24 मार्च को अयोग्यता के आदेश के एक महीने के अंदर उन्हें यह सरकारी बंगला खाली करना था. राहुल गांधी ने अपने बयान में उन्हें मिले नोटिस के पालन करने की बात कही थी. वहीं नोटिस का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय में उप सचिव मोहित राजन को पत्र लिखते हुए धन्यवाद दिया था.

दस जनपथ राहुल का नया आशियाना

दस जनपथ अब जहां राहुल गांधी का नया आशियाना होगा, वहीं उनके कार्यालय के लिए किसी अन्य जगह की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि इसी क्रम में राहुल के घर का सामान दस जनपथ में शिफ्ट होने लगा है. वहीं, राहुल के दफ्तर के कामकाज के लिए जगह ढूंढी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 66 साल के धोखेबाज ने 10 राज्यों में की 27 शादियां, कोई डॉक्टर तो कोई सुप्रीम कोर्ट में है वकील, अब आया ईडी के रडार पर

सजा के बाद संसद सदस्यता हुई थी रद्द

पूर्व सांसद राहुल गांधी को साल 2019 के एक आपराधिक मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता चली गई थी. मामले में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी. राहुल गांधी के खिलाफ ये मामला उनके मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी के बाद दर्ज किया गया था. मामले में राहुल गांधी जमानत पर हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

10 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

18 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

24 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

38 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

41 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago