बारिश ने बढ़ाई महंगाई
बेमौसम की बारिश ने लोगों की परेशानियों में तो इज़ाफा किया ही है,बल्कि लगातार हो रही बारिश से महंगाई भी बढ़ रही है.पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ी कीमतों के साथ-साथ अब फलों और सब्जियों की कीमतें भी बढ़ चुकी हैं.इस माह लगातार हो रही बारिश के चलते आम आदमी की जेब ढीली होती जा रही है. रोज की चीजें खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. जिससे आम लोगों का घर का बजट बिगड़ने लगा है.
देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली-एनसीआर की जनता भी महंगाई की मार से त्रस्त है.दिल्ली- NCR की तो मदर डेयरी के स्टोर में फलों और सब्जियों की दाम आसमान चूम रहे हैं. बढ़ती महंगाई से सब्जी और फल बेचने वाले खुदरा दुकानदारों का कहना है कि उन्हें भी कमोडिटी महंगे भाव पर मिल रही है, इसलिए उनके सामने महंगा प्रोडक्ट बेचने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है.
मदर डेयरी के सफल स्टोर में आलू 18 रुपए किलो 22 रुपए किलो, गोभी 100 रुपए किलो और टमाटर 54 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है. अगर खुदरा बाजार की बात करें तो आलू 25 से 30 रुपए, गोभी 100 रुपए किलो, बैंगन 80 रुपए और टमाटर 50 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है.
सब्जियां बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि दिल्ली और आस – पास के इलाके से जो सब्जियां मंडी में पहुंचती हैं, उनके भाव बढ़े हुए हैं. अक्टूबर में बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की खेतों की सब्जियां खराब हो गई है, इस वजह से बाजार में इनकी किल्लत हो गई है और कीमतें बढ़ गई है.
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…