Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बारिश ने बढ़ाए फल-सब्जियों के दाम, बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट

बारिश ने बढ़ाए फल-सब्जियों के दाम, बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट

बारिश ने बढ़ाई महंगाई

बेमौसम की बारिश ने लोगों की परेशानियों में तो इज़ाफा किया ही है,बल्कि लगातार हो रही बारिश से महंगाई भी बढ़ रही है.पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ी कीमतों के साथ-साथ अब फलों और सब्जियों की कीमतें भी बढ़ चुकी हैं.इस माह लगातार हो रही बारिश के चलते आम आदमी की जेब ढीली होती जा रही है. रोज की चीजें खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. जिससे आम लोगों का घर का बजट बिगड़ने लगा है.

देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली-एनसीआर की जनता भी महंगाई की मार से त्रस्त है.दिल्ली- NCR  की तो मदर डेयरी के स्टोर में फलों और सब्जियों की दाम आसमान चूम रहे हैं. बढ़ती महंगाई से सब्जी और फल बेचने वाले खुदरा दुकानदारों का कहना है कि उन्हें भी कमोडिटी महंगे भाव पर मिल रही है, इसलिए उनके सामने महंगा प्रोडक्ट बेचने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है.

मदर डेयरी के सफल स्टोर में आलू 18 रुपए किलो 22 रुपए किलो, गोभी 100 रुपए किलो और टमाटर 54 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है. अगर खुदरा बाजार की बात करें तो आलू 25 से 30 रुपए, गोभी 100 रुपए किलो, बैंगन 80 रुपए और टमाटर 50 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है.

सब्जियां बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि दिल्ली और आस – पास के इलाके से जो सब्जियां मंडी में पहुंचती हैं, उनके भाव बढ़े हुए हैं. अक्टूबर में बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की खेतों की सब्जियां खराब हो गई है, इस वजह से बाजार में इनकी किल्लत हो गई है और कीमतें बढ़ गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital