देश

‘अच्छा खाना खिलाऊंगा…’ बोलकर मासूम को ले गया युवक, रायपुर में फिर शर्मसार हुई इंसानियत

रिपोर्ट- मनोज सिंह


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है. यहां एक 8 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया. तेलीबांधा इलाके में हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सेफ्टी पर सवाल खड़ा कर दिया हैं.

ये पूरी घटना बुधवार रात की है. तेलीबांधा सिग्नल पर एक मासूम बच्ची अपने दोस्तों के साथ रहती थी और आने-जाने वाली गाड़ियों से मांगकर अपना गुजारा करती थी. रात करीब 9:30 बजे, नवीन सोनी (21) नाम का एक युवक अपनी स्विफ्ट कार लेकर वहां पहुंचा. उसने मासूमियत का फायदा उठाते हुए बच्ची और उसकी एक सहेली को अच्छा खाना खिलाने का झांसा दिया. दोनों बच्चियां उसकी बातों में आ गईं और कार में बैठ गईं.

आरोपी उन्हें वीआईपी रोड की तरफ ललित महल के पास ले गया. वहां उसने बड़ी चालाकी से दूसरी बच्ची को खाने का सामान लाने के बहाने गाड़ी से नीचे उतार दिया. जैसे ही वह बच्ची उतरी, आरोपी मासूम को लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया और सूनी जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी, तो उसके घरवाले घबरा गए और तुरंत पुलिस को बता दी. मामला संवेदनशील था इसलिए पुलिस ने भी बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाल लिया था. ACCU और तेलीबांधा थाने की टीम ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालना शुरू किया.

फुटेज में कार और आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई. पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार गुरुवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी नवीन को धर दबोचा. पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं पाया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

कौन है आरोपी?

आरोपी नवीन सोनी सिलतरा का रहने वाला है और एक ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है. पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है. रायपुर मध्य के एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की तैयारी पूरी है.

ये कोई पहली घटना नहीं है. अभी महज दो हफ्ते पहले ही सिविल लाइन इलाके में भी एक 9 साल की बच्ची के साथ ऐसी ही हैवानियत हुई थी. रायपुर जैसी जगह पर, जहाँ हर वक्त पुलिस की मुस्तैदी का दावा किया जाता है, वहां लगातार ऐसी वारदातें होना डराने वाला है.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में ओवैसी ने फोड़ा ‘बम’: बताया कैसे चल रही है.., ‘BJP-कांग्रेस में 2026 की लव स्टोरी’

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

19 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

26 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

36 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

37 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

46 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

57 minutes ago