Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेलंगाना में ओवैसी ने फोड़ा ‘बम’: बताया कैसे चल रही है.., ‘BJP-कांग्रेस में 2026 की लव स्टोरी’

Telangana Municipal Election 2026: असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इसे ‘लव स्टोरी’ बताया. उन्होंने दलितों और विदेश नीति के मुद्दे पर सरकार को घेरा है.

Telangana Municipal Election 2026 BJP Congress Love Story Asaduddin Owaisi

Telangana Municipal Election 2026: तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वाले नगरपालिका और नगर निगम चुनावों का पारा सातवें आसमान पर है. एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने निर्मल जिले के भैंसा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. ओवैसी ने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच एक गुप्त समझौता है, जिसे उन्होंने “2026 की कांग्रेस-भाजपा लव स्टोरी” 9BJP Congress Love Story) करार दिया.

क्या है वार्ड नंबर 15 का सच? (BJP Congress Love Story)

ओवैसी ने दावा किया कि कुछ वार्डों में भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वार्ड नंबर 15 में भाजपा ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया और अपने वोटरों से कहा कि कांग्रेस को वोट दें. यह 2026 की कांग्रेस-भाजपा की लव स्टोरी है. ये पार्टियां जनता को सिर्फ साधारण वोटर समझती हैं और अपनी रणनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं.

रोहित वेमुला का जिक्र भी किया (Asaduddin Owaisi Speech)

दलितों और पिछड़े वर्गों को साधते हुए ओवैसी ने पीएम मोदी की ‘ओबीसी नेता’ वाली छवि पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में यह नहीं बता पाई कि रोहित वेमुला की मौत क्यों हुई या महाराष्ट्र में आदिवासी डॉक्टर की जान क्यों गई? शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव रोकने वाले यूजीसी नियमों पर स्टे क्यों लग गया?

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’: अरदास के बाद AAP नेता की निर्मम हत्या; कौन थे लक्की ओबेरॉय जिनकी हत्या से सहमा पंजाब?

ट्रंप का ‘ऑर्डर’ और चीन का ‘रेड कार्पेट’ (Asaduddin Owaisi Target Govt)

ओवैसी ने विदेश नीति पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने मोदी जी से कहा कि रूस से तेल मत खरीदो, वेनेजुएला से लो, और मोदी जी ने ‘यस सर’ कह दिया. चीन ने पाकिस्तान को 80% हथियार दिए, फिर भी पीएम मोदी चीन के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जब चीनी सैनिक लद्दाख आए तो पीएम ने सेना प्रमुख से कहा कि जो उचित है वही करो. जबकि उन्हें कहना चाहिए था उन्हें पीछे खदेड़ो.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital