देश

Rajasthan Election 2023: “दिखावे के लिए एक साथ खिंचवा रहे फोटो”, पायलट-गहलोत की दोस्ती पर पीएम मोदी का तंज

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव नेताओं का एकदूसरे पर हमला जारी है. पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट की दोस्ती सिर्फ दिखावा है. दोनों नेता सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए एकसाथ फोटो खिंचवा रहे हैं. कांग्रेस ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है. पीएम मोदी ने ये हमला नागौर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए किया.

दिखावे के लिए तस्वीरें खिंचवा रहे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के हाथ मिलाने की सेंचुरी पूरी हो गई है, लेकिन अभी तक मिलन नहीं हो सका है. दोनों नेताओं के दिल में अभी भी खटास है. सिर्फ दिखावे के लिए दोनों नेता हाथ मिलाकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं.

कांग्रेस सरकार में 100 सीएम हैं- पीएम

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में 100 मुख्यमंत्री थे, यहां अपने इलाके का हर माफिया, दबंग और दंगाई खुद को कांग्रेस सरकार के सीएम से कम नहीं मानता है. इसलिए यहां पर अपराध जमकर हो रहा है.

सीएम का बेटा बोल रहा है पापा की सरकार अब नहीं आएगी

पीएम मोदी  ने इस दौरान लाल डायरी का भी जिक्र किया और अशोक गहलोत पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कई महीने से राजस्थान की लाल डयारी बड़ी सुर्खियों में है. कांग्रेस के अपने ही नेता पार्टी के कुशासन की कथा को विस्तार से लिखा है. खुद सीएम का बेटा मान रहा है कि पापा की सरकार दोबारा नहीं लौटेगी.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: “आखिर मौका है CM बनने का, आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा”, टीएस सिंहदेव के बयान से कांग्रेस में मची खलबली

कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरे देश को भरोसा है, क्योंकि मोदी की गारंटी में सच्चाई है. राजस्थान की मौजूदा सरकार को लूट के लिए लाइसेंस मिला हुआ है. इसलिए जनता को मोदी के गारंटी कार्ड पर विश्वास है. कांग्रेस की सरकार ने पांच साल तक जनता के साथ धोखा किया है. अब इसका बदला जनता 25 नवंबर को लेने जा रही है. जनता ने मन बना लिया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago