ICC World Cup 2023

World Cup के फाइनल में फैंस को गिल से उम्मीद, जानें अहमदाबाद में कैसे हैं उनके आंकड़े

Shubman Gill In Ahmedabad: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम पिछले दस साल में एक भी आईसीसी का खिताब नहीं जीता है, ऐसे में फैंस को भारत से काफी उम्मीदें हैं. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि अहमदाबाद में शुभमन गिल के आंकड़े बेहतरीन हैं.

IPL में गिल का होम ग्राउंड है अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वहीं गुजरात टीम का होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम है. इस वर्ष के आईपीएल में गिल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर थे. आईपीएल में गिल ने इस मैदान पर काफी रन बनाए हैं. ऐसे में वर्ल्ड के फाइनल मैच में फैंस इस मैदान पर उनसे बेहतर पारी की उम्मीद में है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS WC Final: ‘हमने इस दिन के लिए काफी पहले से तैयारी की थी’, फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले रोहित शर्मा

आईपीएल में खूब चला है गिल का बल्ला

आईपीएल में शुभमन गिल ने इस मैदान पर कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 669 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और तीन फिफ्टी शामिल है. वहीं इंटरनेशनल मैच की बात करें तो गिल ने यहां पर दो टेस्ट और एक वनडे खेले हैं, टेस्ट में उनके नाम 193 रन दर्ज है. जिसमें एक शतक भी शामिल है. वहीं वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ गिल ने पहला वनडे मैच खेला था, जिसमें उनके बल्ले से 16 रन निकले थे. वनडे में गिल इस मैदान पर अपना दूसरा मैच खेलेंगे, ऐसे में वह अपने आंकड़ों को बेहतर करना चाहेंगे.

वर्ल्ड कप में गिल का प्रदर्शन

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला था. जिसमें उनके बल्ले से 16 रन आए थे. इसके बाद गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन, श्रीलंका के खिलाफ 92 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन, नीदरलैंड्स के खिलाफ 51 रन, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल ने नाबाद 80 रन की पारी खेली है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago