Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chhattisgarh: “आखिर मौका है CM बनने का, आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा”, टीएस सिंहदेव के बयान से कांग्रेस में मची खलबली

TS Dev Singh: दिग्गज नेता टीएस देव सिंह ने कहा कि अगर सीएम फेस की रेस में उनका भी नाम सामने आता है तो उन्हें खुशी होगी. इसके अलावा यह भी बताने की कोशिश की कि अगर पार्टी उन्हें सीएम नहीं बनाती है तो आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे.

टीएस देव सिंह

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. दोनों ही पार्टियां सीटों का गणित लगाने में लगी हुई हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता टीएस देव सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा ठोका हैं. हालांकि उन्होंने अपने बयान से पार्टी के खेमे के अंदर हलचल मचा दी है. इसके अलावा प्रदेश का सियासी पारा भी हाई कर दिया है. उन्होंने खुद के सीएम फेस को लेकर भी अपनी राय रखी.

दिग्गज नेता टीएस देव सिंह ने कहा कि अगर सीएम फेस की रेस में उनका भी नाम सामने आता है तो उन्हें खुशी होगी. इसके अलावा यह भी बताने की कोशिश की कि अगर पार्टी उन्हें सीएम नहीं बनाती है तो आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे.

‘प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी. जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने काम किया है और जैसा काम करना चाहती है उसका सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य की स्थिति की समीक्षा की जा रही है. कहां कितने वोट पड़े, कहां कितनी सीटें पार्टी जीत रही है. सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है. जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है तो उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के बाद अब टारगेट लगाना बंद कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: ‘BJP में 12 दूल्हे, एक लुटेरी दुल्हन, और कांग्रेस तो…’, हनुमान बेनीवाल ने CM फेस के मुद्दे पर कसा तंज

‘सीएम बनने की स्थिति में यह आखिरी मौका है’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अन्य नामों के साथ मेरा भी नाम जोड़ा जाता है तो खुशी होगी. सिंह ने कहा यह आखिरी मौका है सीएम बनने की स्थिति में. इसके आगे चुनाव लड़ने का औचित्य नहीं होगा, न ही मैं लड़ूंगा. जो काम मिलेगा, मतदाता जिम्मेदारी देंगे, वो काम करूंगा.

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद कांग्रेस में टेंशन का माहौल हो गया है. अब तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे उनका कदम किया होगा. फिलहाल तो प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital