देश

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की 6वीं लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे मंत्री शांति धारीवाल

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों के मुद्दे पर कांग्रेस खूब माथापच्ची कर रही है. इसकी वजह यह है कि लिस्ट जारी होने पर टिकट कटने वाले विधायक या नेता बगावत करने पर उतारू हो गए हैं. इस मुश्किल वक्त में कांग्रेस पार्टी ने अपनी 6वी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल 21 प्रत्याशियों को उतारा गया है. मंत्री शांति धारीवाल के टिकट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब क्लियर हो गया है कि कोटा उत्तर विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे.

इस लिस्ट के मुताबिक उदयपुरवती से भगवान राम सैनी, कैतारी से मनीषा गुर्जर को टिकट दिया गया है. इतना ही नहीं धोंद से जगदीश डनोडिया को टिकट दिया गया है. कोटा नॉर्थ से शांति धारीवाल और कोटा साउथ से राखी गौतम को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है.गौरतलब है कि कांग्रेस ने 11 नए चेहरों को मौका दिया है. कांग्रेस ने पांचवीं सूची में फुलेरा से विद्याधर चौधरी, जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल, पोकरण से सालेह मोहम्मद, आसिंद से हंगामी लाल मेवाड़ा, जहाजपुर से धीरज गुर्जर को टिकट दिया था. कांग्रेस की चौथी सूची में 56 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था, जिसमें कई विधायकों के टिकट काटे गए थे.

गौरतलब है कि शांति धारीवाल कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत कर चुके थे. उन्होंने आलाकमान के सवालों पर उल्टा ही सवाल पूछ दिया था कि आलाकामान कौन है. इसके चलते माना जा रहा था कि इस बार उनका टिकट कट सकता है. हालांकि आज इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है और शांति धारीवाल ने अपनी सीट सिक्योर कर ली है.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान चुनावों को लेकर हाल ही में 22 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी. इसमें पार्टी ने आर आर तिवाड़ी को भी जगह दी थी. खास बात यह है कि उन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया गया था. इसके चलते तिवाड़ी को हवामहल सीट से उम्मीदवार बनाया गया था. जोशी ने भी कांग्रेस पार्टी से बगावत की थी, इसके चलते यह माना जा रहा था कि इस बार धारीवाल का भी टिकट कट जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

50 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

4 hours ago