दुनिया

Time Magazine के कवर पर छाईं बांग्लादेश की PM Sheikh Hasina, आखिर क्‍यों अमेरिका को आंखें दिखाईं?

Bangladesh PM Sheikh Hasina: पड़ोसी मुल्‍क बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) अमेरिका की फेमस मैगजीन Time के कवर पेज पर छपी हैं. Time के कवर पर इस तरह जगह बनाने वाली वह बांग्लादेश की पहली महिला बनीं. Time ने उनका इंटरव्यू लिया, जिसमें हसीना बोलीं कि ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए मेरी सरकार को हटाना मुश्किल है.’ अगले साल यानी कि जनवरी 2024 में बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के चुनाव होने हैं.

आपको बता दें कि शेख हसीना दुनिया में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली महिला हैं. वह पहले 1996 से 2001 तक इस्‍लामिक मुल्‍क बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं. उसके बाद वो 2009 से देश की प्रधानमंत्री हैं. टाइम को दिए इंटरव्यू में उन्‍होंने कहा है कि मुझे विश्वास है कि मेरी आवाम मेरे साथ है. वे मेरी मुख्य ताकत हैं. उन्‍होंने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए मुझे हटाना इतना आसान नहीं है, क्‍योंकि मैं यहां बेहद लोकप्रिय हूं.”

‘मैं अपने लोगों के वास्ते मरने के लिए तैयार हूं’

हसीना ने कहा- “मुझे हटाने का एकमात्र तरीका है कि वो (विद्रोही और विरोधी) मुझे खत्म करे दें. मैं अपने लोगों के वास्ते मरने के लिए तैयार हूं.” हाल ही में हसीना ने अमेरिका को भी दो टूक जवाब दिया था. इसी तरह 2021 में अमेरिका ने जब लोकतंत्र को लेकर एक सम्मेलन किया था तब बांग्लादेश के लोकतंत्र की आलोचना करते हुए उसे सम्मेलन में नहीं बुलाया था. जिस पर शेख हसीना ने कहा कि मुझे इससे आश्चर्य होता है जब कहा जाता है कि हमें लोकतंत्र का ज्ञान अमेरिका से लेना होगा.

अमेरिका की टाइम मैगजीन ने की खूब तारीफ

अमेरिका के न्यूयॉर्क की पॉपुलर मैगजीन Time ने बताया कि हमारी पत्रिका के नवंबर के संस्करण के कवर पेज पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को जगह मिली है. यह संस्करण 10 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Time के चार्ली कैम्पबेल ने कवर स्टोरी में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की खूब तारीफ की. स्‍टोरी में लिखा गया कि 76 साल की उम्र में भी शेख हसीना बतौर प्रधानमंत्री ऐसी राजनीतिक सोच का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिन्होंने 17 करोड़ की आबादी वाले इस देश को देहाती जूट उत्पादक से एशिया-पैसिफिक को तेजी से उभरती इकोनॉमिक्स में बदल दिया.

यह भी पढ़िए: इस छोटे-से देश के विदेश मंत्री ने मंच पर सबके सामने कर लिया जर्मनी की महिला मंत्री को KISS, वायरल हुआ Video

सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला प्रमुख

Time में चार्ली कैम्पबेल ने जिक्र किया कि शेख हसीना के प्रधानमंत्री रहते हुए उनके खिलाफ कई साजिशें की गईं, हमले किए गए. कम से कम 19 बार उनकी हत्या की कोशिश की गई है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक टाइम मैगजीन में कहा गया कि पहले वह 1996 से 2001 तक और फिर 2009 से पीएम के पद पर रहते हुए वह दुनिया में किसी देश की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला प्रमुख हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago