देश

Rajasthan Election: “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण देश के तीन दुश्मन”, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंता में चुनावी रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के लोगों से भाजपा का हमेशा से ही खास रिश्ता रहा है. बारां, झालावाड़ क्षेत्र ने भाजपा को राजस्थान के लिए दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं.

हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य- PM

पीएम मोदी ने कहा कि अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है. लेकिन राजस्थान की विकसित बनाए बिना भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है. मोदी की गारंटी है कि हर गरीब के घर पक्की छत हो, सस्ती दवाई मिले, मुफ्त इलाज हो, मुफ्त राशन मिले. केंद्र सरकार की जिन सुविधाओं का लाभ अब तक आपको नहीं मिला है, वो सुविधाएं देने के लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जल्द ही आपके इलाके में आ रही है.

आपका सपना ही मोदी का संकल्प है. मोदी जो भी गारंटी देता है, वो पूरा होकर रहती है. हमारा लक्ष्य है कि भाजपा सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से कोई वंचित न रहे. इसके लिए 15 नवंबर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ हमने शुरू की है.

यही कांग्रेस का दोगलापन और फरेब है- PM

प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “राजस्थान में कांग्रेस की लुटेरी सरकार जनता से किस तरह खिलवाड़ करती है, ये भी राजस्थान के लोग भली-भांति जानते हैं. कांग्रेस ने यहां बिजली के बिल कम करने की बात कही थी, लेकिन अब राजस्थान के हजारों भाई बहनों को गहलोत सरकार बिजली बिल की रिकवरी के नोटिस भेज रही है. यही कांग्रेस का दोगलापन और फरेब है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: “अब RSS खुद बोल रही कि मोदी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता”, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार

“कांग्रेस ने लोगों की जेब काट ली”

कांग्रेस की नीतियों के कारण आज राजस्थान उन राज्यों में से एक है जहां बेरोजगारी और महंगाई सबसे अधिक है. राजस्थान में भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम किया था. लेकिन कांग्रेस सरकार ने टैक्स वापस बढ़ाकर लोगों की जेब काट ली है. महिला सुरक्षा और महिला कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है. अपनी बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए आपके इस भाई ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिए.

“राजस्थान की लाल डायरी की सबसे अधिक चर्चा”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण नाम के देश के 3 दुश्मन हमारे बीच हैं, तब तक ये संकल्प पूरा होना मुश्किल है.कांग्रेस इन तीन बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है. आजकल राजस्थान की लाल डायरी की सबसे अधिक चर्चा है. इस लाल डायरी के पन्ने जैसे जैसे खुल रहे हैं, वैसे वैसे जादूगर जी के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है. इस लाल डायरी में साफ-साफ लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों में आपके जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है.

बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नंवबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. यहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

14 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

27 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

34 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

45 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

54 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

58 minutes ago