देश

राजस्थान में पड़ रही प्रचंड गर्मी: राजधानी जयपुर में पारा 40 के पार, सूबे के 18 शहरों में लू का अलर्ट

राजस्थान में सूरज के तेवर तीखे होते ही गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल करना शुरू कर दिया है. 20 अप्रैल को राजधानी जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां तापमान पहली बार 40°C की सीमा लांघ गया. केवल जयपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के 18 शहरों में पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है, जिससे मरुधरा अब तपने लगी है.

लू का असर और मौसम का मिजाज

झुंझुनूं और अलवर सहित आसपास के इलाकों में दिन के समय गर्म हवाओं (हीटवेव) ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, सीमावर्ती जिलों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में हल्के बादल छाए रहे, जिससे वहां उमस भरी गर्मी महसूस की गई. वहीं, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के क्षेत्रों में धूलभरी हवाओं ने मुश्किल बढ़ा दी है. इसके उलट कोटा और उदयपुर संभाग में आसमान पूरी तरह साफ रहने से तीखी धूप का असर देखा गया.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

हीटवेव की गंभीर आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. कोटा जैसे शहरों में तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि लू की चपेट में आने वाले मरीजों के लिए अलग वार्ड सुरक्षित रखे जाएं. आम जनता को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

गर्मी में अभी और बढ़ेगा तापमान

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में गर्मी के तेवर और कड़े होंगे. तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है. विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में लू का प्रकोप और बढ़ सकता है.

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

9 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

25 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

26 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

32 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

55 minutes ago