देश

मनु प्रतिमा विवाद से लेकर ओपन जेल तक… जयपुर में 25 पीठें करेंगी बड़े कानूनी मुद्दों पर सुनवाई

Manu Statue Case: राजस्थान उच्च न्यायालय में एक बेहद अनोखी प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिल रही है. हाईकोर्ट के सभी 39 न्यायाधीश अगले तीन दिनों तक जयपुर में ही रहेंगे और यहीं से जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर बेंच दोनों के मामलों की सुनवाई करेंगे. न्यायिक कामकाज में कोई रुकावट न आए, इसके लिए 25 अलग-अलग पीठों का गठन किया गया है.

जयपुर में क्यों जुटे हैं सभी जज?

दरअसल, जयपुर में ‘शांति, मध्यस्थता और कानून का शासन’ विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में कॉमनवेल्थ देशों के वरिष्ठ न्यायाधीश, कानूनविद और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं.

इसी वजह से सभी जज जयपुर में मौजूद रहेंगे, लेकिन वकीलों और आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए जोधपुर की मुख्य पीठ से जुड़े मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी.

बेंचों का गणित और VC से सुनवाई

मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए हाईकोर्ट प्रशासन ने 4 बड़ी पीठ, 6 डिवीजन पीठ और 15 एकल पीठ का गठन किया है.

जोधपुर मुख्य पीठ के मुकदमों के लिए 1 बड़ी पीठ, 3 डिवीजन पीठ और 4 एकल पीठ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केस सुनेंगी. वहीं जयपुर पीठ के मामलों के लिए 3 बड़ी पीठ, 3 डिवीजन पीठ और 11 एकल पीठ बनाई गई हैं.

ऐतिहासिक मुद्दों पर होगी सुनवाई

इस विशेष व्यवस्था के दौरान बड़ी पीठ कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील कानूनी मुद्दों पर सुनवाई करने वाली है:

  • मनु प्रतिमा विवाद: जयपुर हाईकोर्ट परिसर में मनु की मूर्ति स्थापित करने से जुड़ी 1989 से लंबित याचिका पर सुनवाई.
  • प्राथमिकता वाले मामले: क्या वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों के मुकदमों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.
  • ओपन जेल पात्रता: पोक्सो एक्ट और नाबालिगों से दुष्कर्म के दोषियों को ‘ओपन जेल’ में भेजने की कानूनी पात्रता का दायरा तय करना.

इन बड़े फैसलों से निकलने वाली व्याख्याएं भविष्य के लिए नजीर बनेंगी.

ये भी पढ़ें: नौटंकी करो, भगवान राम का अपमान नहीं! राहुल गांधी के साथ मिलकर पप्पू यादव ने ये क्या कर दिया?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

14 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

30 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 hour ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 hour ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

2 hours ago