Rajasthan Ministers Portfolios
Rajasthan Ministers Portfolios: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं. उन्होंने, गृह, उत्पाद शुल्क सहित आठ विभाग अपने पास रखे, वहीं अपने डिप्टी दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास सहित छह विभाग दिए हैं. जबकि डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को उच्च शिक्षा विभाग और सड़क परिवहन और राजमार्ग सहित चार विभाग मिले हैं.
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि और ग्रामीण विकास विभाग मिला है. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उद्योग और वाणिज्य, खेल और युवा मामलों का मंत्री बनाया गया है. गजेंद्र सिंह खिमसर को चिकित्सा स्वास्थ्य और विज्ञान (ईएसआई) मिला है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: सीएम भजनलाल शर्मा के पास गृह विभाग, आबकारी विभाग और एंटी करप्शन ब्यूरो समेत 8 विभाग हैं.
डिप्टी सीएम दीया कुमारी: डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास समेत 6 विभाग मिले हैं
डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा: डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को उच्च शिक्षा विभाग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग समेत 4 विभाग मिले हैं
डॉ. किरोड़ी लाल मीना: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना को कृषि विभाग सहित 4 विभाग मिले हैं
राज्यवर्धन राठौड़: मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को वाणिज्य एवं उद्योग और खेल विभाग समेत 5 विभाग मिले हैं
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…