Rajasthan New Cabinet Ministers
Rajasthan New Cabinet Ministers: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेने के बाद ‘दिल्ली दरबार’ पहुंच गए हैं. अब वो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान राजस्थान के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की जाएगी. दरअसल, राजस्थान में कुल 30 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं. ऐसे में अब और 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्री पद अभी रिक्त भी रखे जाएंगे. अभी से कुछ नामों पर कयास लगने लगे हैं कि उन्हें भजन लाल के मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. वो नाम इस प्रकार है.
यह भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने दिखाई दरियादिली, एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, सामने आया Video
बता दें कि राजस्थान में हाल ही में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था. पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई थी. इसके अलावा बीएसपी 2 सीटें जीतने में कामयाब रहीं, जबकि 13 सीट अन्य खाते में गई थीं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…