यूटिलिटी

iPhone Hack Alert: अगर आपके पास है आईफोन तो हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की एडवाइजरी

iPhone Hack Alert: कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सैमसंग के कई स्मार्टफोन्स को हैकर्स आसानी से निशाना बना सकते हैं. इसके चलते सैमसंग की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे थे. हालांकि अब इस मामले में आईफोन की सुरक्षा में भी सेंध लग गई है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि सैमसंग की तरह ही देश में यूज हो रहे आईफोन में भी सुरक्षित नहीं रहे हैं. सीईआरटी ने इस मामले में एक रिपोर्ट जारी की है. इसमें कहा गया है कि प्रोडक्ट में कई तरह के खतरे हैं और हैकर्स आसानी से आईफोन को निशाने पर ले सकते हैं.

अगर आप iPhone यूजर हैं, तो बता दें कि सैमसंग के बाद भारत सरकार ने आईफोन यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. सरकार की साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (CERT-In) ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को कहा कि उसे ऐपल के प्रोडक्ट्स में कई खतरे मिले हैं. इनसे यूजर्स के डेटा की सेफ्टी हैकर्स के निशाने पर आ गई है जो कि यूजर्स की निजी जानकारी के लिए खतरे का सबब बन सकती है.

यह भी पढ़ें-राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं ये नाम, चर्चा के लिए ‘दिल्ली दरबार’ पहुंचे CM भजन लाल

CERT-In के मुताबिक Apple प्रोडक्ट के सॉफ्टवेयर में कई तरह की कमियां देखने को मिली हैं, जिससे हैकर्स आपकी डिवाइस को कंट्रोल में ले सकते हैं. ऐसे में यूजर्स का डेटा और जानकारी चोरी हो सकता है. जिन डिवाइस पर ज्यादा खतरा है, उसमें iOS, iPadOS, macOS, tvOS, watchOS और सफारी ब्राउजर शामिल हैं.

CERT-In के मुताबिक यह खतरा यूजर्स की परेशानी बढ़ा सकता है. इस खतरे को ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में रखा है. यह सिक्योरिटी एडवाइजरी सैमसंग यूजर्स को दी गई चेतावनी के बाद आई है. मशहूर मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के बनाए कुछ स्‍मार्टफोन को लेकर हाल ही में सरकार ने चेतावनी जारी की थी.

यह भी पढ़ें-PM मोदी के भाषण में पहली बार AI का इस्तेमाल, बोले- तमिलनाडु से काशी आना..मतलब महादेव के दूसरे घर आना

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली नोडल एजेंसी CERT-In ने कहा था कि सैमसंग स्मार्टफोन जो अभी एंड्रॉयड 11, 12, 13 या 14 वर्जन पर चल रहा है, उनमें मौजूद खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स का फोन हैक कर सकते हैं और उनका डेटा चोरी कर सकते हैं. सीईआरटी-इन की ओर से जारी अलर्ट, हाई-रिस्क वार्निंग कैटेगरी का है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

26 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

35 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

37 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago