देश

S Jaishankar On UNSC: सुरक्षा परिषद पर विदेश मंत्री ने कसा तंज, ‘पुराने क्लब’ से कर डाली वैश्विक संगठन की तुलना

S Jaishankar On UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि यह संगठन एक पुराने क्लब की तरह है, जहां सदस्य देश; नए सदस्यों को शामिल करने को तैयार नहीं हैं. भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है कि सदस्य देशों को यह लगता है कि वह अपनी पकड़ खो रहा है. बेंगलुरु में रोटरी इंस्टिट्यूट 2023 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस पुराने क्लब के सदस्य नहीं चाहते कि उनकी प्रथाओं पर सवाल उठें, इसीलिए वो नए सदस्य को नहीं शामिल करने चाहते थे.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “एक तरह से, यह मानवीय विफलता है, लेकिन मुझे लगता है कि आज यह दुनिया को नुकसान पहुंचा रहा है. यह दुनिया को नुकसान पहुंचा रहा है, क्योंकि दुनिया के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र कम प्रभावी होता जा रहा है.” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सुरक्षा परिषद एक पुराने क्लब की तरह है, जहां कुछ ऐसे सदस्य हैं जो अपनी पकड़ छोड़ना नहीं चाहते. वे क्लब पर नियंत्रण बनाए रखना चाहते हैं. वे अधिक सदस्यों को शामिल करने के लिए उत्सुक नहीं हैं, न ही उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के इच्छुक हैं.

यह भी पढ़ें-Punjab: CM केजरीवाल ने ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक से पहले फंसा दिया पेंच, बोले- लोकसभा की सभी 13 सीटें हमें दे दीजिए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हो सुधार

विदेश मंत्री ने इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विफलता बताते हुए कहा कि बिना किसी सुधार के, संयुक्त राष्ट्र कम प्रभावी होता जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि और मैं आपको वैश्विक भावना भी बता सकता हूं. मेरा मतलब है, आज, अगर आप दुनिया के 200 देशों से पूछें कि क्या आप सुधार चाहते हैं या नहीं चाहते हैं? बहुत बड़ी संख्या में देश कहेंगे, हां, हम सुधार चाहते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के प्रयासों का आग्रह कर रहे हैं.4

यह भी पढ़ें-मशहूर कारोबारी सज्जन जिंदल के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

पहले भी बोल चुके है करारा हमला

बता दें कि इससे पहले सितंबर में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि अपनी संरचना में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिरोध से अंततः यह संस्था “अनाक्रोनिस्टिक” हो जाएगी और लोग बाहर समाधान ढूंढना शुरू कर देंगे. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के साथ तुलना करते हुए बस में बैठे उन यात्रियों का ‘विवेकपूर्ण’ संदर्भ दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

29 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

38 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

40 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago