Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं ये नाम, चर्चा के लिए ‘दिल्ली दरबार’ पहुंचे CM भजन लाल

राजस्थान में कुल 30 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं. ऐसे में अब और 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्री पद अभी रिक्त भी रखे जाएंगे.

Rajasthan New Cabinet Ministers

Rajasthan New Cabinet Ministers

Rajasthan New Cabinet Ministers:  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेने के बाद ‘दिल्ली दरबार’ पहुंच गए हैं. अब वो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान राजस्थान के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की जाएगी. दरअसल, राजस्थान में कुल 30 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं. ऐसे में अब और 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्री पद अभी रिक्त भी रखे जाएंगे. अभी से कुछ नामों पर कयास लगने लगे हैं कि उन्हें भजन लाल के मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. वो नाम इस प्रकार है.

  • डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
  • बाबा बालक नाथ
  • कैलाश वर्मा
  • जोगेश्वर गर्ग
  • महंत प्रतापपुरी
  • अजय सिंह किलक
  • भैराराम सियोल
  • संजय शर्मा
  • श्रीचंद कृपलानी
  • झाबर सिंह खर्रा
  • सिद्धि कुमारी
  • दीप्ति किरण माहेश्वरी
  • पुष्पेंद्र सिंह राणावत
  • प्रताप सिंह सिंघवी
  • हीरालाल नागर
  • फूलसिंह मीणा
  • शैलेश सिंह
  • जितेंद्र गोठवाल खंडार
  • शत्रुघ्न गौतम
  • जवाहर सिंह बेडम
  • मंजू बाघमार
  • सुमित गोदारा
  • ताराचंद जैन
  • हेमंत मीणा
  • हंसराज पटेल
  • जेठानंद व्यास

यह भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने दिखाई दरियादिली, एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, सामने आया Video

बता दें कि राजस्थान में हाल ही में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था. पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं,  कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई थी. इसके अलावा बीएसपी 2 सीटें जीतने में कामयाब रहीं, जबकि 13 सीट अन्य खाते में गई थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital