देश

सरकारी गाड़ी छोड़ देर रात स्कूटी पर सफाई का जायजा लेने निकले कलेक्टर, सोशल मीडिया पर फैला VIDEO

Rajasthan News: शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात अचानक सड़कों पर निकल पड़े. खास बात यह रही कि कलेक्टर किसी सरकारी वाहन के बजाय स्कूटी पर सवार होकर परकोटे के निरीक्षण के लिए पहुंचे. अजमेरी गेट से स्कूटी पर सवार होकर निकले कलेक्टर के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने खुद स्कूटी चलाते हुए कलेक्टर को शहर के विभिन्न इलाकों की सफाई व्यवस्था का जायजा कराया.

चुनाव आचार संहिता और सफाई का जायजा

देर रात किए गए इस औचक दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने परकोटे के अलग-अलग इलाकों में जाकर सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके की जमीनी हकीकत का जायजा लिया. इसके साथ ही, उन्होंने आगामी निकाय चुनाव को लेकर शहर में लागू आचार संहिता की स्थिति और उससे जुड़े जरूरी अपडेट भी अधिकारियों से लिए. इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य रूप से नालियों की सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की बीट और खाने-पीने की दुकानों के बाहर जमा होने वाले कचरे के निस्तारण से जुड़ी तमाम जानकारियों की समीक्षा की.

पहले भी चर्चा में रहे हैं कलेक्टर

प्रशासनिक स्तर पर संदेश नायक की कार्यशैली को बेहद सक्रिय और प्रभावी माना जाता है. वह इससे पहले लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, जिसके बाद उन्हें जयपुर जिला कलेक्टर के पद की कमान सौंपी गई थी. अपनी अनूठी कार्यशैली के चलते वह पहले भी स्कूटी पर शहर का जायजा लेने निकल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- शादी के दबाव में आशिक ही बना कातिल! दोस्त संग मिलकर की हत्या, 1000 CCTV खंगालने से खुला राज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

5 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

15 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

15 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

22 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

28 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

30 minutes ago