Urdu Conclave 2026

शादी के दबाव में आशिक ही बना कातिल! दोस्त संग मिलकर की हत्या, 1000 CCTV खंगालने से खुला राज

Girlfriend Murder In Dausa: मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने मोरा माता मंदिर की पहाड़ी पर मिले अज्ञात महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर का महज 7 दिन में खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया.

Bulandshahr woman murder in Mehandipur Balaji

बुलंदशहर की रहने वाली जुबेर उर्फ संगीता की दौसा में हत्या

Girlfriend Murder In Dausa: मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने मोरा माता मंदिर की पहाड़ी पर मिले अज्ञात महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर का महज 7 दिन में खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक मृतका बुलंदशहर की रहने वाली जुबेर उर्फ संगीता थी. वह पिछले करीब दो महीने से आरोपी गजेन्द्र के संपर्क में थी और उस पर पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी. इसके बाद गजेन्द्र ने अपने दोस्त विवेक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

बालाजी दर्शन के बहाने राजस्थान लाई युवती

आरोपी महिला को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कराने के बहाने बुलंदशहर से राजस्थान लेकर आए. इसके बाद उसे सुनसान पहाड़ी पर ले जाकर कथित तौर पर गला दबाया और सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए.

बुलंदशहर की रहने वाली जुबेर उर्फ संगीता की उसके आशिक ने दौसा में हत्या कर दी. (फोटो-Bharat Express)

17 अगस्त को मिला था शव

17 अगस्त को मोरा माता मंदिर के पास ग्राम बहम्वाद की पहाड़ी पर करीब 22 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला था. महिला ने पीला सूट और सफेद सलवार पहन रखी थी. चेहरे पर गंभीर चोटों के चलते पहचान मुश्किल थी. शव के पास मोबाइल या पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं मिला.

700 किमी तक तलाश, 1000 CCTV खंगाले

पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर करीब 700 किलोमीटर तक सुराग तलाशे. दौसा के अलावा जयपुर, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग, भरतपुर और धौलपुर तक जांच की गई. यूपी के मथुरा, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी और बदायूं तथा मध्यप्रदेश के ग्वालियर और उज्जैन तक भी जानकारी जुटाई गई.

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर तलाश के साथ करीब 1000 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. साइबर सेल की तकनीकी जांच से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

पुलिस ने गजेन्द्र उर्फ सोनू मीना (24) निवासी जीराजपुर, थाना अहमदगढ़ और विवेक मीना (21) निवासी अजीजाबाद, थाना पहासू, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना स्टाइल में गर्लफ्रेंड ने किया प्यार का इजहार, प्रेमी की कार पर बनाए 3400 Kiss

कार्रवाई आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश और एसपी दौसा पीयूष दीक्षित के निर्देश पर हुई. एएसपी शंकरलाल मीणा और मानपुर डीएसपी अशोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read