Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सरकारी गाड़ी छोड़ देर रात स्कूटी पर सफाई का जायजा लेने निकले कलेक्टर, सोशल मीडिया पर फैला VIDEO

जयपुर की सफाई व्यवस्था और निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात अचानक स्कूटी पर सवार होकर परकोटे के निरीक्षण पर निकल पड़े. उनके इस औचक और अनोखे दौरे की हर तरफ चर्चा हो रही है.

Rajasthan News

स्कूटी पर जायजा लेने निकले कलेक्टर

Edited by Radha Priya

Rajasthan News: शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात अचानक सड़कों पर निकल पड़े. खास बात यह रही कि कलेक्टर किसी सरकारी वाहन के बजाय स्कूटी पर सवार होकर परकोटे के निरीक्षण के लिए पहुंचे. अजमेरी गेट से स्कूटी पर सवार होकर निकले कलेक्टर के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने खुद स्कूटी चलाते हुए कलेक्टर को शहर के विभिन्न इलाकों की सफाई व्यवस्था का जायजा कराया.

चुनाव आचार संहिता और सफाई का जायजा

देर रात किए गए इस औचक दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने परकोटे के अलग-अलग इलाकों में जाकर सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके की जमीनी हकीकत का जायजा लिया. इसके साथ ही, उन्होंने आगामी निकाय चुनाव को लेकर शहर में लागू आचार संहिता की स्थिति और उससे जुड़े जरूरी अपडेट भी अधिकारियों से लिए. इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य रूप से नालियों की सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की बीट और खाने-पीने की दुकानों के बाहर जमा होने वाले कचरे के निस्तारण से जुड़ी तमाम जानकारियों की समीक्षा की.

पहले भी चर्चा में रहे हैं कलेक्टर

प्रशासनिक स्तर पर संदेश नायक की कार्यशैली को बेहद सक्रिय और प्रभावी माना जाता है. वह इससे पहले लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, जिसके बाद उन्हें जयपुर जिला कलेक्टर के पद की कमान सौंपी गई थी. अपनी अनूठी कार्यशैली के चलते वह पहले भी स्कूटी पर शहर का जायजा लेने निकल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- शादी के दबाव में आशिक ही बना कातिल! दोस्त संग मिलकर की हत्या, 1000 CCTV खंगालने से खुला राज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital