Urdu Conclave 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा हादसा, अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत

Pakistan Hospital Fire: इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई.

Death of 15 newborns in Islamabad

इस्लामाबाद में 15 नवजात बच्चों की मौत

Pakistan Hospital Fire: पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. महिला और बाल स्वास्थ्य विभाग के नर्सरी वार्ड में अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में 16 नवजात बच्चे भर्ती थे. यह वही अस्पताल (hospital ) है जहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को अदालत के आदेश पर स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया था.

कैसे फैली आग?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह करीब 6:45 बजे एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया. धमाके के तुरंत बाद आग ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेज़ी से फैली कि बच्चों को बाहर निकालने का समय ही नहीं मिल पाया.

एक नवजात जिंदा बचा

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. अधिकारियों ने बताया कि 15 बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी जबकि केवल एक नवजात को जिंदा बाहर निकाला गया. जिला प्रशासन ने पुष्टि की कि 14 बच्चों के शव आग में पूरी तरह जल गए.

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए और कहा कि दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें-क्या ट्रंप और पुतिन करने वाले हैं यूक्रेन के साथ गेम? मास्को में उतरा अमेरिकी जहाज, ट्रंप ब्रिगेड ने साधी चुप्पी

मामले की जांच जारी

रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया है और अब प्रभावित हिस्से को ठंडा करने का काम किया जा रहा है. हादसे की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी आग लगने के कारण और अस्पताल में सुरक्षा इंतजामों की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करेगी. प्रशासन ने निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट जमा की जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read