सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत (फोटो- IANS)
Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है. दोनों ही नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच मतभेद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुलझते दिख रहे थे, लेकिन एक बार फिर दोनों कांग्रेस नेताओं की तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है. गुरुवार को कर्मचारी संगठनों के साथ सीएम गहलोत की बजट पूर्व बातचीत का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर उनकी तुलना ‘कोरोना’ से कर दी.
बातचीत के दौरान जब संविदा कर्मचारियों के नेता शमशेर खान ने मुख्यमंत्री से किसी से न मिलने की शिकायत की तो गहलोत ने टोकते हुए कहा, ”आप सही कह रहे हैं..पर अब मिलना शुरू हो गया है, पिछले सोमवार को मिला था. हुआ ये था कि पहले कोरोना आ गया और हमारी पार्टी के अंतर भी एक बड़ा ‘कोरोना’ आ गया.”
उन्होंने कहा कि कभी उपचुनाव तो कभी राज्यसभा चुनाव, राज्यसभा चुनाव में भी कहीं वोट डाले जा रहे थे और हम अलग-अलग जगहों पर थे. यह एक बुरा समय था. जो वक्त गुजरा.. कुछ और ही अंदाज में. इसके बावजूद आपके सहयोग, आशीर्वाद, समर्थन से हम ऐसी अद्भुत योजनाएं लेकर आए हैं, जिससे सब कुछ कवर हो गया है. अगर हमारा बजट अच्छा नहीं होता तो आप और मैं वह नहीं कर पाते जिसकी हम बात कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं से कहा, चार साल में जो नुकसान हुआ है, वह हमारा ही हुआ है, जिस तरह से दिन खराब हुए हैं, तीन बार मुझे कोरोना हुआ. मैं आपकी शिकायत से सहमत हूं. अब, मैं मिल रहा हूं.. सोमवार को मिलते हैं और अगर मैं जरूरी काम से बाहर जाता हूं तो आपको समय बता दूंगा.
उल्लेखनीय है कि पायलट किसान सम्मेलनों के जरिए पेपर लीक को लेकर सरकार पर हमलावर हैं. पायलट ने बुधवार को झुंझुनूं के गुढ़ा में पेपर लीक मामले में अधिकारियों-राजनेताओं को सीएम की क्लीन चिट पर सवाल उठाया था. पायलट ने कहा, जब कोई नेता या अधिकारी जिम्मेदार नहीं है तो तिजोरी से कागज कैसे निकला.. जादू टोना था, कोई तो जिम्मेदार होगा? उस बयान के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री की बजट पूर्व बैठक हुई. इसमें गहलोत ने कार्यकर्ताओं के सामने ”पार्टी के कोरोना” का जिक्र किया.
-भारत एक्सप्रेस
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…
Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…
PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया…