देश

CISF में आत्महत्या के मामलों में 40% की गिरावट, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों से हुआ सुधार

Central Industrial Security Force: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने कर्मचारियों के बीच आत्महत्या के मामलों में 40% की गिरावट दर्ज की है. यह सुधार बल के नेतृत्व द्वारा लागू किए गए अच्छे नियम-कायदों और संतुलित उपायों का नतीजा है.

CISF द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 में प्रति लाख आत्महत्या के मामले 9.87 पर आ गए हैं, जो 2023 में 16.98 थे. 2024 में कुल 15 आत्महत्याएं दर्ज की गईं, जबकि 2023 में यह संख्या 25 थी. 2022 में 26, 2021 में 21, और 2020 में 18 मामले सामने आए थे.

CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस गिरावट का मुख्य कारण मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और तनाव प्रबंधन कार्यक्रम हैं. बल ने ऑनलाइन शिकायत पोर्टल, AIIMS के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन, और ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी में बदलाव जैसे उपाय लागू किए हैं.

औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा

CISF गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है, यह बल देश के महत्वपूर्ण ढांचों जैसे निजी संस्थानों, परमाणु संयंत्रों, पावर प्लांट्स, अंतरिक्ष संस्थानों, 66 हवाई अड्डों, और दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा करता है.

रंग लाईं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी पहल

DIG (EOU) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि CISF की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों ने कर्मचारियों के बीच आत्महत्या के मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

10 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

26 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

26 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

33 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

55 minutes ago