दुनिया

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला Tomiko Itooka ने 116 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, जापान की 116 वर्षीय तोमिको इतोओका ( Tomiko Itooka) का 29 दिसंबर 2024 को निधन हो गया. यह जानकारी अशिया शहर के अधिकारियों ने शनिवार को दी. अशिया के मेयर ने पुष्टि की कि 29 दिसंबर को नर्सिंग होम में उनका निधन हुआ, जहां वे 2019 से रह रही थीं.

तोमिको इतोओका का जन्म 23 मई 1908 को ओसाका में हुआ था. उनका जन्म अमेरिका में फोर्ड मॉडल टी कार की लॉन्चिंग से चार महीने पहले हुआ था. अगस्त 2024 में स्पेन की मारिया ब्रेन्यस मोरेरा के 117 वर्ष की उम्र में निधन के बाद तोमिको को दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित महिला का खिताब मिला था.

तोमिको के बाद अब दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति कौन?

गेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप के मुताबिक, तोमिको के निधन के बाद अब दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति ब्राजील की 116 वर्षीय नन इनाह कैनाबारो लुकास हैं. उनका जन्म तोमिको के 16 दिन बाद हुआ था.

जब तोमिको को बताया गया कि वह “वर्ल्ड सुपरसेन्टेनरियन रैंकिंग लिस्ट” में शीर्ष पर हैं, तो उन्होंने सादगी से जवाब दिया, “धन्यवाद.” पिछले साल उनके जन्मदिन पर उन्हें फूल, केक और मेयर की ओर से एक शुभकामना कार्ड मिला था.

तोमिको इतोओका कौन थीं?

तीन भाई-बहनों में से एक तोमिको ने अपने जीवन में कई ऐतिहासिक घटनाओं को देखा. उन्होंने विश्व युद्ध, महामारी और तकनीकी विकास के दौर को अनुभव किया. वे स्कूल के दिनों में वॉलीबॉल खेलती थीं और अपने ऊर्जावान स्वभाव के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने 3,067 मीटर ऊंचे माउंट ओंटाके पर दो बार चढ़ाई की थी.

20 साल की उम्र में उन्होंने शादी की. उनके दो बेटे और दो बेटियां थीं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अपने पति के टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑफिस का प्रबंधन किया. 1979 में पति के निधन के बाद, उन्होंने नारा में अकेले रहना शुरू किया. तोमिको के परिवार में एक बेटा, एक बेटी और पांच पोते-पोतियां हैं.

महिलाओं की लंबी उम्र के लिए मशहूर है जापान

जापान में महिलाओं की लंबी उम्र के लिए खासी पहचान है. हालांकि, देश को जनसंख्या से जुड़ी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ती वृद्ध जनसंख्या के कारण स्वास्थ्य और कल्याण खर्चों में इज़ाफा हुआ है, जबकि कामकाजी आबादी लगातार घट रही है.

सितंबर में जारी आंकड़ों के मुताबिक, जापान में 95,000 से ज्यादा लोग 100 साल या उससे अधिक उम्र के हैं. इनमें से 88 प्रतिशत महिलाएं हैं. 124 मिलियन की आबादी वाले जापान में एक तिहाई लोग 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago