सीरियाई एयरपोर्ट
सीरिया के दमिश्क अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी. सीरियाई नागरिक उड्डयन और वायु परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष अशहद अल-सलीबी ने शनिवार को इस बारे में घोषणा की. उन्होंने बताया कि दमिश्क और उत्तरी शहर अलेप्पो के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से बहाल करने की प्रक्रिया में हैं.
सीरिया में पिछले महीने बशर अल-असद प्रशासन का पतन हुआ था, जिसके बाद दमिश्क एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया गया था. अब, सीरियाई अधिकारियों ने एयरपोर्ट की पूरी मरम्मत कर इसे फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
कतर एयरवेज ने भी घोषणा की है कि वह सात जनवरी से दमिश्क के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगा. एयरलाइन ने बताया कि वह इस मार्ग पर सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करेगी. कतर एयरवेज के सीईओ बद्र मोहम्मद अल-मीर ने कहा कि इस कदम से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों के लिए यात्रा आसान होगी.
कतर ने हाल ही में सीरिया में अपना दूतावास फिर से खोला है और 13 सालों के बाद दमिश्क में दूतावास की गतिविधियां फिर से शुरू की हैं. 30 दिसंबर को कतर की पहली सीधी सहायता उड़ान दमिश्क एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें एंबुलेंस, दवाइयां, खाद्य आपूर्ति और सीरियाई एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण के लिए तकनीकी सहायता शामिल थी. कतर सरकार ने सीरिया में मानवीय और विकासात्मक सहायता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है.
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…