देश

राजस्थान: स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने बदल लिया जेंडर, 2 बार करा डाली सर्जरी

राजस्थान के भरतपुर में एक टीचर ने अपनी स्टूडेंट से शादी करने के लिए अपना जेंडर चेंज करा लिया. ऐसा करने के लिए उसे 2 बार मेडिकल सर्जरी से गुजरना पड़ा.

कहा जाता है प्यार में सबकुछ जाइज होता है. प्यार का ना कोई धर्म होता है ना हीं जाति और ना ही कोई बाउंड्री.  कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है. जहां एक शिक्षिका ने अपनी छात्रा से शादी करने के लिए अपना जेंडर बदलवा लिया. टीचर का नाम पहले मीरा था जो अपना जेंडर चेंज करवाकर अब आरव कुंतल बन चुकी हैं. 

टीचर मीरा और कल्पना की  मुलाकात स्कूल  में शारीरिक शिक्षा विषय की कक्षाओं के दौरान हुई थी. पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे. मीरा को पढ़ाते-पढ़ाते कल्पना से गहरा  प्यार हो गया. धीरे-धीरे कल्पना भी मीरा को दिलो जान से चाहने लगी. उन दोनों का प्यार धीरे-धीरे और गहरा होता जा रहा था. दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया. क्योंकि दोनों का जेंडर समान था इसलिए शादी करने से पहले मीरा ने जेंडर चेंज करवार लिया और लड़की से लड़का बन गईं. 

प्यार में सब कुछ जायज

मीरा अब आरव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “प्यार में सब कुछ जायज है, इसलिए मैंने अपना लिंग बदल लिया है. उन्होंने बताया कि स्कूल  में खेल के मैदान में बातचीत के दौरान उन्हें कल्पना से प्यार हो गया था लेकिन वह हमेशा से एक लड़का बनना चाहते थे. उन्होंने बताया कि वो एक लड़की के रुप में पैदा हुई थी लेकिन वो हमेशा से एक लड़का बनना चाहती थी. उन्होेंने बताया कि इसके लिए उन्होंने दिसंबर 2019 में पहली बार सर्जरी कराई थी. इसके बाद हाल ही में उन्होंने दूसरी सर्जरी कराई और कल्पना से शादी  करके उन्हें हमेशा के लिए अपनी जिंदगी का हमसफर बना लिया.

कबड्डी खिलाड़ी हैं कल्पना

पेशे से टीचर आरव की पत्नी कल्पना एक कबड्डी खिलाड़ी हैं. उन्होेंने राज्य स्तर पर कब़ड्डी खेली है. बताया यह भी जा रहा है कि, वो अगले साल जनवरी में एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के  लिए दुबई जाने की तैयारी कर रही हैं. खेल के मैदान से ही आरव और कल्पना की लव स्टोरी शुरु हुई थी, जो कुछ दिन पहले 4 नवंबर को शादी जैसे पवित्र रिश्ते में तब्दील हो चुकी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

7 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

28 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

57 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago