नवीनतम

क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक हो रहे हैं अलग ? दोनों ने सोशल मीडिया पर डाले इमोशनल पोस्ट, पाकिस्तानी मीडिया ने भी किया दावा

पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बीच तलाक की ख़बरें सामने आ रही है. और ये सभी खबरें पाकिस्तानी मीडिया में खूब चल रही हैं बता दें कि इससे पहले भी सानिया मिर्जा और शोएब मिलक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बताने की कोशिश की थी. लेकिन इन पोस्ट से ये तलाक की बात साफ नहीं हो पा रहा थी. पाकिस्तानी रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिका ने सानिया मिर्जा को धोखा दिया है और वो अब अलग हो रहे है.

सानिया ने क्या ट्वीट किया ?

बता दें कि सानिया और शोएब की शादी हैदराबाद में 2010 में हुई थी. लेकिन रिसेप्शन लाहौर में रखा गया था. शादी के 12 साल बाद शोएब-सानिया के तलाक की आशंका जाहिर की जा रही है. इसे सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा हवा मिल रही है. सानिया ने इंस्टाग्राम के लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है- टूटे दिल कहां जाते हैं? खुदा को खोजने के लिए. सानिया की इस पोस्ट के बाद से ही इस बात को तूल मिल गया कि सानिया दुखी है और वो अब अलग होना चहाती है. इसके अलावा सानिया मिर्जा ने एक और अपने बच्चे की तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की. जिसमें लिखा कि,”वे क्षण जो मुझे सबसे कठिन दिनों से गुजरते हैं”

शोएब ने भी सोशल मीडिया पर क्या था पोस्ट

शोएब ने फोटो पोस्ट की, लेकिन उन्होंने जो लिखा, उससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे। शोएब ने लिखा, “जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।”

बता दें इन दोनों का एक बच्चा है, जिसका नाम इजहान है. और उसका जन्म 2018 में हुआ था.

शोएब ने सानिया को दिया धोखा- पाकिस्तानी मीडिया

अभी तक अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने खुलकर कुछ नहीं लिखा है. लोग दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट से ही अंदाजा लगा रहे हैं. पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. कोशिश कर रहे हैं कि बेटे की परवरिश मिलकर कर सकें. रिपोर्ट्स में बस इतना कहा जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था. हालांकि इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं लिखा जा रहा है. शोएब किसी और के साथ रिश्ते में हैं? रिपोर्ट में इसका भी जिक्र नहीं किया गया है. बस इतना कहा जा रहा है कि दोनों ने तलाक की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

5 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

26 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

55 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago