पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
यूपी के संभल से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सरेआम बीच सड़क पर कुछ दबंग लोग महिलाओं पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.
मामला संभल के नरौली गांव का है, जहां एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच घर की छत पर ग्रिल लगाने की बात को लेकर जमकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आएं. दोनों तरफ से जमकर लाठियां भांजी गई. इस घटना में पुरुषों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी बुरी तरह से पिटाई शुरु कर दी.
सोशल मीडिया पर वीडियो के वारयल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की. वीडियो में 3 व्यक्ति महिलाओं पर लाठियां बरसाते हुए नजर आए जिन्हें पुलिस पकड़ कर अपने पास थाने ले गई और संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया.
सीओ चंदौसी दिनेश कुमार ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र केनरौली गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मकान बनवाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें बनियाठेर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग पक्षों के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अभियोग पंजीकृत करके कार्यवाही की जा रही है.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…