राजेश्वर सिंह.
Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए लखनऊ में मतदान किया. उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी समेत तमाम उम्मीदवारों को शुभकामना देते हुए कहा- “उनकी जीत सुनिश्चित है, मेरी मेरी मंगलकामनाएं”.
ईडी के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर और राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए लिखा कि- देश की संसदीय प्रणाली के उच्च सदन, लोकतान्त्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण सदन (राज्यसभा) के लिए मतदान के उत्सव को लेकर मन में उत्साह है.
राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में आज विधान भवन, लखनऊ में मतदान कर अपने दायित्व का निर्वहन किया. राष्ट्रोत्थान हेतु समर्पित एवं प्रदेश के चतुर्दिक विकास हेतु संकल्पबद्ध भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी जी समेत सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है. मेरी मंगलकामनाएं !
यह भी पढ़ें: तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, सपा को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर तो केशव ने कही ये बात
यह भी पढ़ें: चुनाव के बीच सपा में बड़ी टूट! कई और विधायक बागी, आशीष पटेल बोले “यह नमूना है”
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…