singer moosewala death mother pregnant
Sidhu Moose Wala Mother: पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. जल्द ही उनके माता-पिता अपनी फैमिली में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रही है. परिवार से मिली जानकारी दी गई है कि मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके परिवार में एक नन्हा मेहमान आनेवाला है.
मूसेवाला के ताया यानी बड़े पापा चमकौर सिंह ने चरण कौर की प्रेग्नेंसी की इस खबर को कन्फर्म किया है. बताया जा रहा है कि 58 साल की उम्र में IVF तकनीक का उन्होंने सहारा लिया है. बता दें कि बेटे की मौत के बाद दोनों बिल्कुल अकेले रह गए थे.
दिवंगत फेमस सिंगर मूसेवाला ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाए थे. सिंगर की उसी साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी.
पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे सिद्धू मूसेवाला के गाने को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके निधन ने हर किसी को शॉक कर दिया था. उनकी पॉप्युलैरिटी का आलम ये था उनकी मौत के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए और खूब हिट रहे.
बता दें कि मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. हालांकि उनके माता-पिता ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उनकी मां की डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है.
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…