Categories: देश

अखिलेश ने तीसरी सीट की जीत को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बोले-“ये परीक्षा थी…अब सब कुछ साफ है”

Rajya Sabha Election-2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव शाम 4 बजे तक होगा और देर रात तक रिजल्ट की भी घोषणा हो सकती है, लेकिन सुबह से ही यूपी की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है और सपा में जारी कलह खुलकर सामने आ गई है. मनोज पांडे के साथ ही सपा के कई विधायकों ने सपा का साथ छोड़ दिया है और भाजपा के प्रत्याशी को वोट किया है. मनोज कुमार पांडे के साथ ही राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी व पूजा पाल ने एक साथ भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया है. इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ताजा बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि, ये तो परीक्षा थी, अब सब कुछ साफ हो गया है.

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ताजा पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है.” इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, “अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है.” तो दूसरी ओर सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने वाले विधायक मनोज पांडेय के खिलाफ सपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा से मनोज पांडे की नेम प्लेट हटा दी गई है. तो इसी के साथ ही मनोज पांडे के भाजपा में शामिल होने की भी सुगबुगाहट तेज हो गई है और कहा जा रहा है कि भाजपा उनको रायबरेली से टिकट देने जा रही है.

ये भी पढ़ें-UP Rajya Sabha Elections 2024: अखिलेश के बयान पर केशव प्रसाद का पलटवार बोले-“खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे”

सपा के बागियों ने दिया एक साथ वोट

तो वहीं राज्यसभा चुनाव में सपा के बागी विधायक एक साथ आए वोट देने के लिए विधानसभा पहुंचे और मनोज कुमार पांडे के साथ राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी व पूजा पाल एक साथ वोट दिया. बता दें कि आज राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है. इस बीच यूपी-कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग देखने को मिल रही है और सत्तारूढ़ दल के साथ ही विपक्षीदलों के बीच जमकर बयानबाजी जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago