देश

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: वडोदरा में सभी गेम जोन का किया गया निरीक्षण, जानें कब तक बंद रहने का दिया गया है आदेश

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: गुजरात के राजकोट शहर में टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग में न जाने कितनी ही माताओं की गोद उजड़ गई है. घटना के बाद से ही  मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. छुट्टी के मौके पर मौज-मस्ती करने के लिए गेम जोन में पहुंचे लोगों में 12 बच्चों सहित 30 लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आई है. इस घटना ने पूरे गुजरात को हिला कर रख दिया है.

तो वहीं इस तरह की घटना फिर से न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने तुरंत प्रदेश के सभी गेम जोन को बंद करने का आदेश देने के साथ ही निरीक्षण करने के लिए कहा है. फिलहाल अब राज्य सरकार के आदेश के बाद ही बंद सभी गेम जोन खोले जा सकेंगे.

सेफ हैं सभी गेम जोन

वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “कल राजकोट में आग लगने की घटना के बाद वडोदरा के सभी गेम ज़ोन का निरीक्षण किया गया. सभी की जांच की गई. वडोदरा के सभी गेम ज़ोन सेफ हैं. गुजरात सरकार का जब तक कोई दूसरा ऑडर्र नहीं आता, तब तक यह गेम ज़ोन बंद रहेंगे.”

ये भी पढ़ें-Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: SIT ने शुरू की जांच, मृतकों की पहचान के लिए परिवारवालों के लिए गए DNA नमूने

मीडिया सूत्रों के मुताबिक हादसे के वक्त टीआरपी गेम जोन में 3500 लीटर डीजल-पेट्रोल स्टोर था. साथ ही इसका डोम भी कपड़े और फाइबर से बना था. इसलिए वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग ने पल भर में रौद्र रूप ले लिया. हादसे के बाद गेम जोन के मालिकों में से एक यशराज सोलंकी और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सीएम ने घायलों से की मुलाकात

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां हालात का जायजा लिया. इसी के अलावा वह घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे. हादसे की सामने आई तस्वीरों से ये साफ हो रहा है कि अग्निकांड बहुत ही भयावह था. मृतकों का शरीर जलकर राख हो चुका है. उनकी पहचान भी मुश्किल हो गई है. ऐसे में हादसे की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मृतकों के परिजनों का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago