देश

“हम काशी को प्रमोट करना चाहते हैं…” बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाराणसी में अध्यापकों के लिए कही ये बात

S Jaishankar in Varanasi: आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वाराणसी में पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षा सशक्तीकरण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो हम समावेशी हो जाते हैं. दुनिया की पुरानी संस्कृति में काशी की संस्कृति शामिल है.

सनबीम वरुणा में आयोजित कार्यक्रम में वह आगे बोले कि विकसित भारत की बात करते हुए अगर देश आगे बढ़ रहा है तो सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अध्यापकों की बढ़ जाती है. उन्होने आगे कहा कि यहां के शिक्षकों के साथ मेरा जुड़ाव रहा है. देश को अगर आगे बढ़ना है तो सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अध्यापकों के कंधे पर होती है क्योंकि वह आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करती है. अच्छी शिक्षा से देश की अच्छी तैयारी होती है. लोकतंत्र की यात्रा में यह काफी महत्वपूर्ण है. मैं अपनी मुलाकात के दौरान शिक्षकों के साथ मोदी सरकार की नीतियों को रखूंगा. इस मौके पर सनबीम वरुणा स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने विदेशी मंत्री एस. जयंशकर का भव्य स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: वडोदरा में सभी गेम जोन का किया गया निरीक्षण, जानें कब तक बंद रहने का दिया गया है आदेश, Video

काशी को बनाना है अंतरराष्ट्रीय छवि

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “आज मैं काशी आया हूं, मेरा कार्यक्रम है. यहां मैं पहले अध्यापकों से मुलाकात करूंगा. जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, अमृतकाल की बात करते हैं, अगर देश को आगे बढ़ाना है तो सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अध्यापकों की है. इस चुनाव के दौरान मेरा अनुभव है कि लोगों में देश की विदेश नीति के बारे में जानने की बहुत इच्छा है, उत्साह है. यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को कहां ले गए हैं. आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ गई है.” उन्होंने आगे कहा कि “जी-20 को हमने पूरे देश में करीब 60 शहरों में उत्सव की तरह मनाया. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में यहां टूरिज्म में वृद्धि जरूर होगी. हम काशी को प्रमोट करना चाहते हैं. हम इसकी अंतरराष्ट्रीय छवि बनाना चाहते हैं.”

ये हैं विदेश मंत्री के कार्यक्रम

मीडिया सूत्रों के मुताबिक काशी में आए विदेश मंत्री एस. जयशंकर विदेशी नीतियों को लेकर यहां के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने बताया कि भारत देश में विदेश नीति की काफी चर्चाएं हैं. इसे लोगों को जानना चाहिए. यह गर्व की भी बात है. आज मोदी सरकार के जरिए भारत देश की प्रतिष्ठा विदेशों में काफी बढ़ी है. वह आगे बोले और कहा कि मोदी सरकार की परंपरा रही है कि स्थानीय लोगों से अपनी नीतियों और योजनाओं पर विमर्श किया जाए. हम लोग पब्लिक के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं जो कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

21 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

31 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

56 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

57 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

1 hour ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

1 hour ago