पूर्व सीएम अखिलेश यादव
UP Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. यूपी में कल यानी मंगलवार को 10 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर यूपी की दो बड़ी पार्टी, भाजपा और सपा के बीच दिलचस्प टक्कर होने वाली है. माना जा रहा है कि भाजपा ने अपने आठवें प्रत्याशी को मैदान में उतार कर मुकाबला रोचक कर दिया है. तो वहीं मतदान से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दावा किया है कि वोटिंग के लिए सरकार विधायकों पर दबाव बना सकती है.
सैफई पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, किसी विधायक पर कोई दबाव नहीं बनाया जायेगा. सभी विधायक अपनी मर्जी से जिसे चाहे उसे वोट करेंगे. इसी के साथ ही योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वोटिंग के लिए सरकार दबाव बना सकती है. तो दूसरी ओर लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि, केंद्र सरकार दबाव बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जनता सब जान चुकी है और लोकसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी. गौरतलब है कि, मंगलवार यानी 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना शाम पांच बजे से शुरू होगी और नतीजे मंगलवार रात को ही घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है.
इसी के साथ ही अखिलेश यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले पर योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि, सरकार युवाओं को नौकरी देना ही नहीं चाहती है इसलिए सरकार खुद ही पेपर लीक करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. अखिलेश ने आगे कहा कि, इस पेपर लीक में सरकार के लोग ही शामिल है. इसी के साथ ही सपा प्रमुख ने कहा कि, इस नौकरी के लिए देश के लाखो युवाओं ने पैसे उधार लेकर आवेदन किया था और अब सरकार पेपर लीक करवाने के बाद कार्यवाही की बात कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…