फोटो-सोशल मीडिया
UP Rajya Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है. जहां एक ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश की भाजपा सरकार पर वोटिंग के लिए विधायकों पर दबाव बनवाने का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का ताजा बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा है कि “…मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी के आठों प्रत्याशी बड़े अंतर से राज्यसभा चुनाव जीतेंगे.”
बता दें कि जबसे भाजपा ने अपना आठवां उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव के लिए उतारा है, तभी से माना जा रहा है कि ये चुनाव दिलचस्प हो गया है. ताजा खबरों की मानें तो यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर लगातार समीकरण बदल रहे हैं. तो दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार यूपी की भाजपा सरकार पर विधायकों पर दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि वो चाहे कुछ भी कर लें. विधायक अपनी मर्जी से वोट डालेंगे तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बड़ा फैसला कर लिया है और भाजपा को वोट देने की बात कही है. लोकभवन में वोटिंग से एक दिन पहले हो रही ट्रेनिंग में पहुंचे राजा भैया ने कहा है कि, उनके दोनों विधायक भाजपा के प्रत्याशी को वोट करेंगे. सभी आठों प्रत्याशियों की जीत तय है.
बता दें कि राजा भैया के विधायकों का वोट हासिल करने के लिए न केवल भाजपा बल्कि सपा भी कई दिनों से जद्दोजहद में लगी हुई थी. इसको लेकर खबर सामने आई थी कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनके बात की थी. तब उन्होंने शर्त रखी थी कि कौशाम्बी से अगर लोकसभा के लिए उनके उम्मीदवार को जो पार्टी टिकट देगी, उसी को वह अपना वोट देंगे. तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा था कि, “अगर राजा भैया हमारे साथ आना चाहें तो उनका स्वागत है. वैसे भी बीजेपी ने अपने सभी गठबंधन सहयोगियों को 2-2 मंत्री पदों का वादा किया है. कैसे देंगे सभी को 2-2 सीट? जो मंत्री नहीं बनेंगे वे नाराज होंगे और हम उनका समर्थन ले लेंगे.” फिलहाल अब राजा भैया ने खुद ही साफ कर दिया है कि उनके विधायक भाजपा को वोट करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…