प्रमोद तिवारी (फाइल फोटो)
Delhi Air Pollution: राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फॉर्मूला, यूपी की कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. दिल्ली में आज एक्यूआई लेवल 300 पार पहुंच गया. हर बढ़ते दिन के साथ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली सरकार जिम्मेदार है. कई राज्यों की सरकारों ने प्रदूषण को कम करके दिखाया है.
उन्होंने आगे सवाल किया कि दिल्ली के एलजी इस वक्त क्या कर रहे हैं? यमुना नदी प्रदूषित है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साल की शुरुआत में सिर्फ नए-नए वादे करते रहे और केंद्र सरकार को जहां उन्हें दखल देना चाहिए था वहां दखल दिया नहीं. मैं दिल्ली में प्रदूषण को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार को दोषी मानता हूं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर तनातनी चल रही है. इस पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा, मैं इससे सहमत नहीं हूं कि तनातनी चल रही है. सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता हो रही है. लोकत्रांतिक गठबंधन में वार्ता होती है. भाजपा की तानाशाही छोटे दलों को भी निगल जाती है. हमारे यहां सभी के विचार लिए जाएंगे और समय रहते सीट शेयरिंग फॉर्मूला सुलझा लिया जाएगा.
अखिलेश यादव महाराष्ट्र में 12 सीट मांग रहे हैं. इस पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा, उन्होंने 12 सीट की मांग नहीं की है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वार्ता चल रही है, वार्ता होने के बाद सीट शेयरिंग सुलझा लिया जाएगा. सपा अध्यक्ष ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. इस पर उन्होंने कहा, सिर्फ यूपी ही नहीं, जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां पर कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…