देश

Doctor Rape & Murder Case: जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी

Doctor Rape & Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 15वें दिन भी जारी है. इस बीच, शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित पीड़ित जूनियर डॉक्टर के आवास से जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन स्थल एस्प्लेनेड तक एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी.

आरजी कर बलात्कार और हत्या के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे जूनियर डॉक्टरों के संगठन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने आम लोगों को रैली में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है. साथ ही कहा है कि उनकी मांगों के समर्थन में राज्य के हर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चाहे वह सरकारी हो या निजी, में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूबीजेडीएफ ने शुक्रवार रात राज्य सरकार को चेतावनी दी कि यदि 21 अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम अपना काम बंद कर देंगे और विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे.. डब्ल्यूबीजेडीएफ ने दावा किया है कि यह फैसला उनके वरिष्ठ सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद लिया गया है. अब यह देखना है कि राज्य सरकार शनिवार को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ नए सिरे से बातचीत के लिए कोई पहल करती है या नहीं, ताकि जारी गतिरोध का कोई समाधान निकाला जा सके.

इस बीच, राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के विभिन्न नौकरशाहों, विशेषकर राज्य स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के अपग्रेडिंग कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली.

सीएम ने निर्देश दिए कि लंबित कार्य 25 अक्टूबर तक पूरे किए जाएं. दिवाली की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है, इस दौरान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के उन्नयन (अपग्रेडिंग) कार्य पर एक रिपोर्ट देने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

11 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

15 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

31 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

36 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

47 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

55 minutes ago