ममता बनर्जी, ओपी राजभर व चंद्रयान-3 का लैंडर (मध्य)
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया है. बुधवार शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम जैसे ही चांद की सतह पर उतरा, पूरे देश में जश्न मनाया जाने लगा. बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई दी. इस बीच कुछ नेताओं के बयान भी वायरल हो रहे हैं. दरअसल, इन नेताओं की हैरान करने वाली प्रतिक्रियाओं के कारण सोशल मीडिया पर इनकी किरकिरी हो रही है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का ऐसा ही एक बयान चर्चा में बना हुआ है.
चंद्रयान-3 की सफलता पर ममता बनर्जी इसरो को बधाई देने के क्रम में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल गईं. सीएम ममता बनर्जी अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा का जिक्र कर रहीं थी और बता रहीं थी कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तात्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने उनके बात की थी. इसी बीच उनकी जुबान फिसली और वह राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल गईं. उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बुधवार को अशोक गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने चांद पर पहुंचे ‘यात्रियों’ को बधाई दे डाली थी, जिस पर उनका जमकर मजाक बना था. वहीं सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का भी एक बयान वायरल हो रहा है. जिसमें वे कह रहे हैं, “हम भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हैं. दिन प्रतिदिन रिसर्च करके वे नई खोज कर रहे हैं. जो चंद्रयान 3 की बात कर रहे हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं. कल धरती पर सकुशल उसके आने का जो टाइम है, उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चांद पर उतरा चंद्रयान-3, पूरे देश में जश्न
इसके पहले, चंद्रयान-3 के लैंडर के चांद की सतह को चूमने के साथ ही दुनिया भर में भारत डंका बजने लगा. नासा समेत दुनिया की तमाम स्पेस एजेंसियों ने इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दी. वहीं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग सुर्खियों में रही. चांद के साउथ पर लैंडिंग सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य है और इसरो ने इसे आखिरकार पूरा कर लिया है. अब दुनिया को चांद से जुड़ी ऐसी तमाम जानकारियां मिल पाएंगी जिनके अभी तक केवल अनुमान ही लगाया जा सकता था.
-भारत एक्सप्रेस
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…