देश

UP News: यूपी के सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, कई घायल तो 9 लोगों की हुई मौत, एक लापता

Saharanpur: यूपी के सहारनपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से कई लोग जहां घायल हो गए हैं. वहीं अब तक हादसे की वजह से 9 लोगों के मरने की खबर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रॉली पर सवार लगभग 50 लोगों में से एक 15 साल का लड़का अब तक गायब बताया जा रहा है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई. घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जिसके थोड़ी देर बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई. घटना में सभी मृतकों के शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं. वहीं गायब बालक की तलाश जारी है.

मना करने के बाद भी उसी रास्ते पर गए

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र बोंदकी गांव से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली कल चाब लेकर गांव रैंडोल जा रही थी. रास्ते में तेज बहाव के कारण ढमोला नदी में पलट गई. जिसके बाद यह हादसा हो गया. ट्रैक्टर ट्राली में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों श्रद्धालु सवार थे. हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां नदी के रपटे में पानी आने की सूचना क्षेत्र के लोगों वाहन चालक और उसमें सवार लोगों को दी थी. बावजूद इसके वे इसी रास्ते से गए और हादसे का शिकार हो बैठे. हादसा के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. मरने वालों में मासूम बच्ची भी शामिल है. इतनी संख्या में मौत होने से कोहराम मच गया.

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने हादसे को लेकर बताया कि थाना देहात कोतवाली ओर बेहट कोतवाली की सीमा पर स्थित ताजपुरा में रेढीबोदकी गांव के पास कल बुधवार को भारी बारिश होने की वजह से सड़क पर पानी भर गया था. उसी दौरान एक ट्रैक्टर सड़क पर बने गड्ढे में जाने से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया और बगल में ही बह रही ढमोला नदी में जा गिरी. भिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी 50 लोग नदी में जा गिरे. वहीं इस घटना में अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से चार लोग जिनके नाम सुलोचना (58), मंगलेश (50), अदिति (पांच), और अंजू (12) हैं के शव नदी से निकाल लिए गए, वहीं बाकी अन्य की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी भूलीं देश के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम, राकेश शर्मा को बताया ‘राकेश रोशन’, ओपी राजभर बोले- धरती पर लौटे चंद्रयान-3 तो हो स्वागत

यूपी के सीएम योगी ने हादसे में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम द्वारा जिला प्रशासन हादसे में मृतकों के परिजनों को चार–चार लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की निर्देश दिये गये हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

31 seconds ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

5 minutes ago

‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में विद्युत ने किया हैरान करने वाला कारनामा, 15 मिनट रोकी सांस

विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…

8 minutes ago

Mangal Gochar 2026: कर्क राशि में पहुंचे ग्रहों के सेनापति! जानिए किन 5 राशियों पर बरसेगी मंगल देव की कृपा?

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…

16 minutes ago

‘भारत आना है तो जमा करो 70 करोड़’, सुप्रीम कोर्ट ने किस आरोपी के लिए रखी ये शर्त?

Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…

24 minutes ago