देश

शादी के तुरंत बाद रकुल और जैकी को मिला रामलला का आशीर्वाद, राम मंदिर से भेजा गया प्रसाद, एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

Ram Mandir Prasadam: शादी के तुरंत बाद ही न्यूली मैरिड कपल बॉलीवुड स्टार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को रामलला का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. उनको अयोध्या से राम मंदिर का ‘प्रसादम’ भेजा गया है. इसकी जानकारी खुद रकुल ने प्रसादम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है. बता दें कि दोनों का विवाद 21 फरवरी को गोवा में अपने परिवार और करीबियों के बीच हुआ था. तो वहीं प्रसाद पाकर रकुल ने धन्यवाद कहा है. इसी के साथ ही खुद धन्य बताया है.

रकुल ने अयोध्या से पहुंचे प्रसाद को लेकर जानकारी रविवार को शेयर की है. रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या राम मंदिर से मिले प्रसाद की तस्वीर शेयर की है. इसी के साथ ही कहा है, “थैंक्यू.” रकुल ने लिखा, “हमारी शादी के बाद अयोध्या से प्रसाद पाकर बहुत ज्यादा धन्य हूं! वास्तव में एक साथ हमारे सफर की दिव्य शुरुआत.” उन्होंने प्रसाद के तौर पर मिले बॉक्स की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तो वहीं उनके फॉलोवर्स भी उनको शादी को लेकर लगातार बधाई दे रहे हैं. बता दें कि 21 फरवरी को शादी के बाद से ही दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. किसी तस्वीर में जैकी रकुल की मांग भरते दिख रहे हैं तो किसी तस्वीर में वह फेरे लगा रहे हैं. इसी के साथ ही उनके परिजनों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें-रकुल प्रीत सिंह की ‘पहली रसोई’ की झलक आई सामने, नई नवेली दुल्हन ससुरालवालों के लिए बनाई ये डिश

रकुल और जैकी भगनानी दोनों की तस्वीरें परिवार के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई है. बता दें कि शादी में रकुल ने तरूण ताहिलियानी का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था. तो वहीं जैकी ने ताहिलियानी की डिजाइन की गई आइवरी चिकनकारी शेरवानी को पहना. तो वहीं जैकी के लुक में एक प्लीटेड स्टोल चार चांद लगा रहा था. मालूम हो कि रकुल ने अपनी शादी में जो बेहतरीन लहंगा पहना था उसकी चर्चा खूब हो रही है क्योंकि, उसे हाथ से कढ़ाई वाले फूलों के पैटर्न से सजाया गया था, जो कि बेहद ही आकर्षक लग रहा था. तो वहीं मोती और क्रिस्टल ब्लाउज की स्लीव पर साफ दिख रहे थे. फ्लोरल पैटर्न के साथ हल्का गुलाबी बेस बहुत अच्छा लग रहा था. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पोल्की जूलरी से पूरा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

19 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

53 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago