राम जन्मभूमि ट्र्स्ट के महासचिव चंपत राय
Ram Temple in Ayodhya: श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि भक्तों के लिए राम मंदिर जनवरी, 2024 में खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए भव्य समारोह दिसंबर 2023 में शुरू होगा और जनवरी 2024 में मकर संक्रांति तक चलेगा. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चंपत राय ने कहा कि योजना के अनुसार, 2024 में मकर संक्रांति (14 जनवरी) को मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी. चंपत राय का बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आया है कि अयोध्या में राम मंदिर अगले साल 1 जनवरी तक तैयार हो जाएगा.
गुरुवार को त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था और कहा था, ‘राहुल बाबा, कान खोलकर सुन लीजिए कि 1 जनवरी, 2024 को विशाल राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा.’ चंपत राय (Champat Rai) ने कहा कि 2023 के अंत तक गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है. उन्होंने विस्तार से बताते हुए कि हमने मंदिर के निर्माण के लिए दिसंबर 2023 और भक्तों के लिए इसे खोलने की समय सीमा जनवरी 2024 निर्धारित की है.
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त, 2020 को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था. पिछले साल 23 अक्टूबर को अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान अस्थायी मंदिर में रामलला की पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की थी.
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्लिंथ का काम लगभग पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि एक आयताकार, दो मंजिला परिक्रमा मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें मंदिर और उसके प्रांगण के क्षेत्र सहित कुल आठ एकड़ भूमि शामिल होगी और इसके पूर्वी हिस्से में बलुआ पत्थर से बना प्रवेश द्वार होगा.
ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ में मंदिर ढहने से लोगों में दशहत, 1976 से बज रहा खतरे का ‘अलार्म’ लेकिन एक्शन नहीं!
मंदिर के गर्भगृह के अंदर राजस्थान की मकराना पहाड़ियों के सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया जाएगा. संगमरमर की नक्काशी का काम चल रहा है और कुछ नक्काशीदार संगमरमर के ब्लॉक पहले ही अयोध्या लाए जा चुके हैं. मंदिर निर्माण के अलावा प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए दुकानों को तोड़ने का काम भी जारी है.
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को आश्विन पूर्णिमा तिथि सुबह 9:41 बजे तक रहने का दावा…
26 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…