दुनिया

Japan: बम की धमकी के बाद जापान में प्लेन की आपात लैंडिंग, क्रू मेंबर समेत 142 लोग थे सवार

Japan: जापान में एक विमान को आनन-फानन में लैंड करवाया गया जब एक अंतरराष्ट्रीय कॉलर ने प्लेन में बम होने की सूचना दी. जेटस्टार जापान कंपनी द्वारा संचालित एक घरेलू उड़ान को बम की धमकी के बाद शनिवार को केंद्रीय आइची प्रांत के एक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया. इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया गया कि पुलिस और हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 7.40 बजे चूबु सेंट्रायर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग हुई.

विमान में बम रखने का दावा

विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद भागने के दौरान कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है. जांचकर्ताओं ने कहा कि सुबह 6 बजे के आसपास एक अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल आया, जिसमें विमान में बम रखने का दावा किया गया है. लेकिन एनएचके के अनुसार सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) तक कोई विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला. फ्लाइट ऑपरेटर ने कहा कि टोक्यो के पास नरीता हवाई अड्डे से फुकुओका के लिए जा रहे विमान में 136 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

ये भी पढ़ें- Cancelled Train Today: घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, आज 320 ट्रेनें कैंसिल, 22 गाड़ियां डायवर्ट, देखें लिस्ट

घरेलू उड़ान को चुबु हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया

चूबू हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बम की सूचना मिलने के बाद दक्षिण-पश्चिमी शहर फुकुओका जाने वाली घरेलू उड़ान को चुबु हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया. इसके बाद सभी 136 यात्रियों और चालक के साथ ही छह सदस्यों को बाहर निकाला गया.

विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला

वहीं इस मामले में एनएचके ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि उस व्यक्ति ने विमान के कार्गो होल्ड में 100 किलोग्राम (220 पाउंड) प्लास्टिक विस्फोटक रखने का दावा किया और प्रबंधक से बात करने की मांग की, या वह उन्हें उड़ा देगा. एनएचके ने बताया कि विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला है. एनएचके के अनुसार विमान से उतरते समय एक व्यक्ति को मामूली रूप से चोट आई है. इस दौरान यात्रियों के आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकलने का फुटेज भी सामने आया है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago