राम मंदिर-फोटो सोशल मीडिया
Ram Navami-2024 in Ayodhya: रामनवमी (17 अप्रैल) को लाखों की संख्या में राम भक्तों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है तो वहीं अयोध्या में अधिक भीड़ न हो, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम भक्तों से अपील करते हुए कहा है कि वे रामनवमी के अवसर पर अयोध्या आने से बचें और टीवी पर लाइव प्रसारण देखें.
ट्रस्ट ने कहा है कि रामनवमी पर अयोध्या में होने वाली पूजा-आरती के सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण लगातार किया जाएगा. ट्रस्ट ने अपील की है कि ऑनलाइन दर्शन करें और अयोध्या पहुंचकर सीधे दर्शन करने से बचें.
बता दें कि रामनवमी पर आम भक्तों को किसी तरह की समस्या न हो. इसके लिए वीआईपी पास पहले ही रद्द किए जा चुके हैं. 16 अप्रैल से ही ये व्यवस्था लागू हो गई है जो कि 18 अप्रैल तक लागू रहेगी. मंदिर के आस-पास ही भक्तों के रहने और नित्य प्रतिदिन की आवश्यकताओं की सभी व्यवस्था की गई है. किसी को कोई असुविधा न हो, इसलिए भक्तों से कम संख्या में आने की अपील की गई है.
सोशल मीडिया एक्स पर मंदिर ट्रस्ट ने अपील शेयर करते हुए कहा है कि श्री राम नवमी के पावन पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा विशिष्ट व्यवस्था की गई है. श्री रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः काल साढ़े तीन बजे से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होने के लिए व्यवस्था की जाएगी. ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि दिनांक 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास/दर्शन-आरती आदि की बुकिंग को पहले ही रद्द किया जा चुका है.
ट्रस्ट ने बताया है कि सभी को एक ही मार्ग से जाना होगा. दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा. चार बार लगने वाले भोग के लिए केवल पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा. इसी के साथ ही मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि विशिष्ट महानुभावों से अनुरोध है कि वे दर्शन हेतु 19 अप्रैल के बाद ही पधारें.
ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि श्री राम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या नगरी में लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा. न्यास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण होगा. दर्शन के दौरान परेशानी और समय की बर्बादी से बचने के लिए दर्शनार्थियो को अपना मोबाइल, मूल्यवान वस्तुएं इत्यादि साथ न लाए.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…