रामलला
Ram Navami 2024 in Ayodhya: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में 500 साल बाद रामनवमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही हैं. दो दिन पहले ही यहां पर उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है. बता दें कि सदियों तक रामलला ने टाट में अपना समय गुजारा है. 500 साल बाद ये पहली बार है जब रामलला अपने भव्य राममंदिर के गर्भगृह में अपना जन्मोत्सव मनाने जा रहे हैं. इसको देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक होगा और वह सोने-चांदी के वस्त्र पहनेंगे.
बता दें कि 17 अप्रैल को रामनवमी है लेकिन आज से ही अयोध्या में तमाम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बंदोबस्त कर दिया गया है. रामनवमी मेला के अवसर पर संपूर्ण मेला क्षेत्र को कुल 7 जोन तथा 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है. इसी के साथ ही यातायात व्यवस्था को 2 जोन तथा 11 क्लस्टर में विभाजित कर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है
मिली जानकारी के मुताबिक रामनवमी को लेकर संपूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं. 26 पुलिस उपाधीक्षक, 11 अपर पुलिस अधीक्षक, 400 उप निरीक्षक, 150 निरीक्षक, 1305 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 25 महिला उप निरीक्षक, 270 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 15 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी बाढ़ राहत, 1 टीम एसडीआरएफ व 1 टीम एटीएस की अतिरिक्त ड्यूटी यहां पर लगाई गई है.
इसी के साथ ही प्रत्येक जोन में पुलिस व्यवस्था के प्रभारी एक अपर पुलिस अधीक्षक तथा प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी अधिकारी एक पुलिस उपाधीक्षक/निरीक्षक बनाए गए हैं. इसी के साथ ही पूरे मंदिर परिसर के साथ ही मंदिर के बाहरी हिस्से पर 24 घंटे पुलिस कड़ी नजर रखेगी.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रशासन की ओर से मेले की व्यवस्था को लेकर पुलिस व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस से नया घाट पुलिस चौकी तक मेला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. रामनवमी को देखते हुए राम पथ पर कुल 15 ड्रॉप डाउन बैरियर लगाए गए हैं और 13 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं ताकि भक्त सुरक्षित दर्शन कर सकें.
इसी के साथ ही पूरे मेला एरिया पर 50 स्थानों पर पीए सिस्टम स्थापित किया गया है. इसी के साथ ही पहले से लगे 111 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यलो जोन कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी जाएगी. वहीं अयोध्या धाम क्षेत्र में पहले से स्थापित विभिन्न कंट्रोल रूम में कुल 560 कैमरों के माध्यम से हर एक व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. इसके साथ ही 2 टीथर्ड ड्रोन्स एवं 8 एरियल ड्रोन्स के माध्यम से विभिन्न रास्तों, गलियों व पार्किंग का रीयल टाइम एनालिसिस भी लगातार किया जाएगा.
पक्का घाट, मेला कंट्रोल, नागेश्वर नाथ, साकेत पेट्रोल पंप, श्री राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, अयोध्या रेलवे स्टेशन, कनक भवन, बंधा तिराहा, अयोध्या कोतवाली और कंट्रोल रूम (रिजर्व) पर रेस्क्यू टीम के साथ ही एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी. तो वहीं बड़ा स्थान तिराहा, बंधा तिराहा, पक्का घाट, राम की पैड़ी, रानोपाली क्रॉसिंग, नया घाट और बालू बरेहटा पार्किंग स्थल पर पुलिस सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं और यहीं पर पूछताछ कार्यालय भी रहेगा. तुलसी उद्यान, कोतवाली अयोध्या और मेला कंट्रोल रूम नया घाट पर खोया-पाया कैंप बनाया जाएगा ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो.
बता दें कि अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर चारों तरफ से 24 एएनपीआर कैमर लगाए जाएंगे ताकि वाहनों के साथ ही हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके औऱ संख्या का आकलन एवं प्रोजेक्शन किया जाएगा. गोंडा सीमा पर भी कैमरे लगाए जाएंगे. इससे वाहनों एवं श्रद्धालुओं के इनफ्लो और आउटफ्लो का एनालिसिस किया जाएगा. तो दूसरी ओर अयोध्या धाम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के जरिए विभिन्न स्थलों पर लगने वाली भीड़ का आंकलन किया जाएगा. साथ ही विभिन्न ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता का भी आंकलन कर निर्णय किया जाएगा.
रामनगरी में आने वाले भक्तों के मुख्य मार्गों- खासकर साकेत पेट्रोल पंप से लता चौक होते हुए सरयू घाट से हनुमानगढ़ी एवं हनुमान गढ़ी से कनक भवन व रामलला मंदिर को विभिन्न जोन एवं सेक्टर में विभाजित किया गया गयै और यहां हर किसी पर नजर रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहेगा. तो वहीं सरयू नदी व राम की पैड़ी पर लोगों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस तैनात रहेगी. इसके आलावा अयोध्या के विभिन्न मंदिरों व मेला क्षेत्र में भी पुलिस एवं पीएसी बल की खास व्यवस्था रहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…