देश

Ramcharitmanas: श्राप देकर भस्म कर देते, 21 लाख भी बच जाते- ‘सिर तन से जुदा’ वाले महंत राजू दास के ऐलान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार

Ramcharitmanas Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस को लेकर विवादित बयानबाजी करने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. विवादित बयान के कारण सपा नेता की चौतरफा आलोचना हो रही है. वहीं महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 21 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है. इसके बाद उन्होंने महंत राजू दास पर निशाना साधते हुए कहा, “हर असंभव कार्य को संभव करने का नौटंकी करने वाले एक धाम के बाबा की धूम मची है. आप कैसे बाबा है जो सबसे सशक्त पीठ के महंत होने के बावजूद सिर तन से जुदा करने का सुपारी दे रहे हैं, श्राप देकर भी तो भस्म कर सकते थे. 21 लाख ₹ भी बचता, असली चेहरा भी बेनकाब न होता.”

बता दें कि हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था. इसके बाद वह लगातार विवादों में घिरे हुए हैं और एक के बाद एक कई विवादित बयान महंत व संतों को लेकर दे चुके हैं. उन्होंने अपने बयान से न पलटने की भी बात मीडिया के सामने दोहरायी है. उन्होंने अपने नए ट्वीट में बिना नाम लिए अयोध्या के महंत राजू दास पर पलटवार किया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज

रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान के बाद से पूरे प्रदेश भर में स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध लगातार जारी है और लखनऊ में मौर्य के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है. फिर भी उनके विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रविवार को उनके बयान के समर्थन में रामचरितमानस की प्रतियां फूंके जाने की घटना ने इस विवाद को और हवा दे दी है.

ये भी पढ़ें: Asaram Case: रेप केस में दोषी ठहराए गए बाबा आसाराम, कोर्ट कल करेगा सजा का ऐलान

वहीं हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सपा नेता मौर्य का सिर तन से जुदा करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी कर दी थी. इसी के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. फिलहाल ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर अब मायावती ने बसपा और सपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago