केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
Ramdas Athawale On Reservation: देशभर में आरक्षण को लेकर छिड़ी बहस और अलग-अलग राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे आठवले ने आरक्षण का विरोध करने वालों को सीधा और कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जिस दिन देश से जातिवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा, वे आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं.
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत में आरक्षण का आधार जाति व्यवस्था है. उन्होंने संविधान के आर्टिकल 17 (छुआछूत का अंत) का जिक्र करते हुए कहा कि भले ही इसे कानूनी रूप से खत्म कर दिया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी देश के कई हिस्सों में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं. आठवले ने दो टूक शब्दों में कहा-
“जब तक समाज से जातिवाद का जहर खत्म नहीं होता, तब तक आरक्षण व्यवस्था लागू रहेगी. इसलिए इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए.”
राजनीतिक मोर्चे पर बात करते हुए रामदास आठवले ने दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम अब केवल टिप्पणी करना रह गया है, उनके पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों की सेवा करने और उन्हें न्याय दिलाने में पूरी तरह सक्षम और प्रयासरत है. विकास के काम अब बहुत तेजी से हो रहे हैं.
अपने छत्तीसगढ़ दौरे के एजेंडे पर बात करते हुए आठवले ने बताया कि वे रायपुर और बिलासपुर में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे हैं. इस दौरान वे निगम और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सही ढंग से पहुंच रहा है या नहीं.
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…
Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी और…