देश

Ayodhya Ram Mandir: सपना हुआ पूरा तो गले लग कर रोईं राम मंदिर आंदोलन की दो बेटियां…खुशी के आंसुओं से ताजा किए संघर्ष के दिन

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में जहां एक ओर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न हो रहा था तो वहीं दूसरी ओर राम आंदोलन के संघर्ष में अहम भूमिका निभाने वाली देश के दो बेटियां एक-दूसरे के गले लगकर रो रही थीं. सपने को पूरा होते देख दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और दोनों ही अपनी भावनाओं को नहीं छुपा पा रही थीं. इसी दौरान गले लगकर कर रोईं और राम आंदोलन के संघर्ष के दिनों को याद किया. राम मंदिर उद्घाटन और राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के इस पल को देखकर मानों वह शब्दों में नहीं बल्कि आंखों में ही सारी बातें कर लेना चाहती हों.

हम यहां बात कर रहे हैं राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार रहीं साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती का, जो राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर पहुंची थीं. जैसे ही कार्यक्रम में दोनो की मुलाकात हुई एक पल में राम मंदिर आंदोलन के सभी पल घूम गए और फिर दोनो गले लगकर रो पड़ीं. भव्य राम मंदिर को अपनी आंखों के सामने देख सपने का पूरा होने पर खुशी के आंसू नहीं रोक पाई और दोनों नेता गले लगकर खूब रोईं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मालूम हो कि 6 दिसंबर 1992 को जब अयोध्या में लाखों कारसेवक पहुंचे थे तो कारसेवकों की भीड़ का नेतृत्व करने वालों में साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती भी शामिल थीं और राम मंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें- ‘अयोध्या में गोलियों की जगह भजन गूंजेंगे’- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोले सीएम योगी- हर आंख संतोष के आंसू से भीगी

बता दें कि सोमवार को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है और रामलला के दिव्य और आलौकिक रूप का लोग अब दर्शन कर रहे हैं. पीएम मोदी के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न किया गया है. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस मौके पर पूरे देश से सैकड़ों साधु-संतों के साथ ही फिल्मी हस्तियां और राजनीति के लोग पहुंचे थे. राम मंदिर के इस महोत्सव में 1100 से अधिक गणमान्य लोग अयोध्या पहुंचे, जिसमें मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी जैसे व्यापार जगत के दिग्गज और अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, रजनीकांत के साथ ही सचिन तेंदुलकर सहित बड़ी संख्या में सैकड़ों दिग्गज राम मंदिर पहुंचे. तो वहीं राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में स्वास्थ्य कारणों और तेज ठंड की वजह से शामिल नहीं हो सके. तो वहीं राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई अन्य प्रमुख लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

43 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

53 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

54 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago