Ramlala Pran Pratishtha: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को वितरित किया गया ये खास प्रसाद, 15 हजार डिब्बे में रखी गई थीं ये 7 चीजें, दुकान वाले ने नहीं लिया पेमेंट

Ramlala Pran Pratishtha: पांच सौ सालों का इंतजार खत्म हो गया है. रामलला अपने भव्य गर्भ गृह में विराजमान कर चुके हैं. इसी के साथ ही पूरे देश में खुशियो की बयार चल पड़ी है. घर-घर में रामोत्सव मनाया जा रहा है. हर मंदिर और मठ में रामलला का उत्सव मनाया जा रहा है. तो वहीं अयोध्या में रामभक्तों की खुशी देखते हुए बन रही है. बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए न केवल देश बल्कि विदेश से भी राम भक्त पहुंचे थे. बड़ी-बड़ी हस्तियां तक कार्यक्रम में मौजूद रहीं और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन किए. तो वहीं इस मौके पर भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया. बताया जा रहा है कि प्रसाद के डिब्बे में 7 आइटम रखे गए हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, प्रसाद के डिब्बे में लड्डू और दीया समेत 7 चीजें भक्तों को प्रसाद के रूप में भेंट की गई हैं. मंदिर ट्रस्ट ने इस तरह के 15,000 डिब्बे लखनऊ की नामी दुकान से ऑर्डर किये थे. तो वहीं इस नामी दुकान ने प्रसाद के इन डिब्बों के लिए किसी भी तरह का पेमेंट लेने से इंकार कर दिया है. तो वहीं बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर जगह-जगह भक्तों को भंडारा प्रसाद वितरित किया जा रहा है. तो वहीं मंदिर की ओर से भी प्रसाद वितरित किया जा रहा है. मालूम हो कि, राम मंदिर के गर्भगृह में 12:29 बजे बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान से की गई. मुख्य अतिथि नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ये अनुष्ठान सम्पन्न हुआ है.

ये भी पढ़ें- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, जानें मूर्ति को शीशा क्यों दिखाया जाता है?

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने सुनहरे रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया. इस दौरान अपने हाथ में उन्होंने लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र ले रखा था. गर्भगृह में पीएम मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए ‘संकल्प’ लिया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए.

प्रसाद के डिब्बे में रखे गए थे ये सामान

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, प्रसाद के डिब्बे में दो घी मेवा लड्डू, गुड़ रेवड़ी, रामदाना चिक्की, अक्षत, रोटी, तुलसी दल, एक राम दीया, और इलायची के बीज रखे गए थे. कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों को ये महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसमें देसी घी में बना सात्विक पकवान शामिल होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

30 seconds ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

2 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

10 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

13 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

22 minutes ago